100 करोड़ कमाने वाली 'महावतार नरसिम्हा' इस OTT प्लेटफॉर्म में मचाएगी धूम, जानिए कब रिलीज होगी अश्विनी की फिल्म

Mahavatar Narsimha on OTT: महावतार नरसिम्हा रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन कर रही है। 25 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म ने धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर अपनी धमक जमाए हुए है। फिल्म ने सिर्फ़ पूरे देश में लोगों का दिल जीत रही है, बल्कि अपने शानदार प्रदर्शन से रिकॉर्ड भी तोड़ रही है। फिल्म ने दूसरे रविवार को जबरदस्त उछाल दर्ज किया और भारत में सिर्फ हिंदी वर्ज़न से ही ₹16.27 करोड़ का शानदार कलेक्शन अपने नाम किया।

इसके साथ ही अब फिल्म के अब ओटीटी रिलीज को लेकर भी खबरें आनी शुरू हो गई हैं। दर्शक भी जानना चाहते हैं कि आखिर महावतार नरसिम्हा थिएटर के बाद किस प्लेटफॉर्म में रिलीज होगी। इसकी जानकारी हम आपको अपनी रिपोर्ट में देने जा रहे हैं।

Mahavatar Narsimha OTT Release

इंडिया टाइम्स की रिपोर्ट की माने तो ट्रेड एनालिस्ट रोहित जायसवाल का कहना है कि 'महावतार नरसिम्हा' का हिंदी वर्जन जियोहॉटस्टार पर रिलीज होगा। 50% इसका चांजेस है। वो इसलिए क्योंकि 'महावतार नरसिम्हा' को प्रोड्यूस करने वाली कंपनी होम्बाले फिल्म्स और जियोहाटस्टार ने कई प्रोजेक्ट्स पर साथ काम किया है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार भी ऐसा होगा। हालांकि मेकर्स की तरफ से अभी तक ऐसी कोई जानकारी नहीं आई है।

हाँ, महावतार नरसिंह की सफलता बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म की कमाई लगातार बढ़ रही है और इसके दूसरे रविवार को भारत में सिर्फ हिंदी से ₹16.27 करोड़ की कमाई हुई। यह भारतीय ऐनिमेशन फिल्म के लिए बहुत बड़ी बात है। होम्बले फिल्म्स ने फिर साबित कर दिया है कि वे शानदार फिल्में बना सकते हैं। हिंदी में फिल्म की अब तक की कुल कमाई ₹65.64 करोड़ हो चुकी है। इस वीकेंड की कमाई पिछले पूरे हफ्ते के बराबर रही, जो पहले कभी नहीं हुआ। अब लगभग पक्का है कि फिल्म ₹100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी।

होम्बले फिल्म्स और क्लीम प्रोडक्शन्स ने मिलकर इस ग्रैंड एनिमेटेड फ्रैंचाइज़ी की आधिकारिक लाइनअप जारी कर दी है, जो अगले एक दशक तक भगवान विष्णु के दस दिव्य अवतारों की गाथा बताएगी। इस यूनिवर्स की शुरुआत होगी महावतार नरसिम्हा (2025) से, इसके बाद आएंगे महावतार परशुराम (2027), महावतार रघुनंदन (2029), महावतार द्वारकाधीश (2031), महावतार गोकुलानंद (2033), महावतार कल्कि पार्ट 1 (2035) और महावतार कल्कि पार्ट 2 (2037)। ये यूनिवर्स भारतीय माइथोलॉजी को नई तकनीक और भव्यता के साथ दर्शकों के सामने पेश करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+