'महात्मा गांधी ने पाकिस्तान बनाया था', इस फेमस सिंगर के बयान ने काटा बवाल, 'राष्ट्रपिता' को लेकर ये कह दिया?

Abhijit Bhattacharya Statement On Mahatma Gandhi: बॉलीवुड के फेमस सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य अपनी गायिकी के साथ साथ विवादित बयानबाजी को लेकर भी सुर्खियों में छाए रहते हैं।

महात्मा गांधी को लेकर अभिजीत भट्टाचार्य का बड़ा बयान
देश के कई अहम मुद्दों पर खुलकर बात करते नजर आते हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लेकर ऐसा बयान दिया है जिसकी वजह से वह एक बार फिर से मुसीबत में घिर गए हैं।

Abhijit Bhattacharya

सिंगर के विवादित बयान ने मचाया हंगामा

दरअसल अभिजीत भट्टाचार्य न्यूज एजेंसी एएनआई के पॉडकास्ट में शामिल हुए थे। इस शो में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री पर भी खुलकर बात की है। इसी दौरान उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर बात की और विवादित बयान दे दिया।

'महात्मा गांधी ने पाकिस्तान बनाया था'

सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने कहा- आप लोग महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता कहते हैं, लेकिन हम ऐसे ही किसी को पिता कैसे मान सकते हैं। गांधी जी ने एक नेशन बनाया था और वो पाकिस्तान था।

'इंदिरा गांधी ने बांग्लादेश बनाया था'

सिंगर ने आगे कहा- इंदिरा गांधी ने बांग्लादेश बनाया था। मैं इंदिरा जी को महात्मा गांधी से ज्यादा मानता हूं। वो भारत के राष्ट्रपिता कैसे हो सकते हैं क्योंकि भारत तो पहले से ही था। उन्होंने भारत तो बनाया ही नहीं था। उन्होंने सिर्फ पाकिस्तान बनाया था।

'महात्मा गांधी राष्ट्रपिता कैसे हो सकते हैं?'

-अभिजीत भट्टाचार्य ने कहा- महात्मा गांधी की ये सीख थी कि अगर कोई एक गाल पर मारे तो दूसरा गाल आगे कर दो, ये हमें क्यों सीखाया। अगर कोई हमारे पिता को मारेगा तो क्या हम ये कहेंगे कि, पिता जी दूसरा गाल भी आगे कर दो। ऐसा नहीं होता है।

-आपको बता दें कि कुछ समय पहले भी अभिजीत भट्टाचार्य ने महात्मा गांधी पर बात करते हुए उन्हें पाकिस्तान के राष्टपिता कह दिया था। उन्होंने उस वक्त कहा था- भारत पहले से ही अस्तित्व में था, पाकिस्तान बाद में भारत से अलग हुआ था। महात्मा गांधी को गलती से भारत का राष्ट्रपिता कह दिया गया है। पाकिस्तान के अस्तित्व के पीछे वो ही जिम्मेदार थे। उस समय भी सिंगर के इस बयान से हंगामा मच गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+