Mahashivratri 2025: 'महादेव' बन लोगों के दिल पर छाए ये एक्टर्स, भगवान के किरदार ने दिया ऐसा स्टारडम
Mahashivratri 2025: आज यानी 26 फरवरी 2025 को देश के हर कोने में महाशिवरात्रि का त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। कहते हैं कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। ऐसे में इस दिन का शिव भक्तों के लिए विशेष महत्व होता है।
26 फरवरी 2025 को मनाई जा रही है महाशिवरात्रि
महाशिवरात्रि के दिन देशभर में शिव भक्तों के अंदर एक अलग ही उल्लास और श्रद्धा देखने को मिलती है। इस दिन लोग बड़ी ही श्रद्धाभाव से भगवान शिव की पूजा करते हैं। आम लोग से लेकर बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स भी इस दिन भगवान शिव की पूजा में लीन नजर आते हैं।

इन एक्टर्स ने निभाया था भगवान शिव का किरदार
आपको बता दें कि ऐसे कई स्टार्स हैं जिन्होंने बड़े पर्दे से लेकर छोटे पर्दे तक भगवान शिव का किरदार निभाया है। इन स्टार्स की न सिर्फ एक्टिंग की तारीफ हुई है बल्कि लोग इनके लुक्स के भी दीवाने हो गए हैं। इन अभिनेताओं को उनकी इस भूमिका के लिए बहुत सराहा गया। साथ ही दर्शकों से बहुत प्यार भी मिला।
आइए आपको बताते हैं उन स्टार्स के बारे में जिन्होंने भगवान शिव का किरदार निभाकर लोगों के दिलों में अपनी अलग जगह बना ली है।
अक्षय कुमार
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने फिल्म 'ओह माय गॉड 2' में भगवान शिव का रोल निभाया था। लोगों ने फिल्म में उनकी एक्टिंग और लुक की जमकर तारीफ की थी। इसके अलावा जल्द ही वह साउथ की फिल्म 'कन्नप्पा' में भी महादेव के रूप में नजर आने वाले हैं।
मोहित रैना
टीवी के मशहूर धार्मिक शो 'देवों के देव महादेव' में भगवान शिव का किरदार निभाने वाले एक्टर मोहित रैना को लोगों से बहुत प्यार मिला था। लोगों ने उनके शिव के लुक ही जमकर तारीफ की थी। उनका अभिनय ऐसा था कि दर्शक बस उन्हें भगवान शिव के रूप में ही देखने लगे थे। इस शो ने टीआरपी के कई रिकॉर्ड भी तोड़े थे। इस शो के बाद मोहित रैना को जबरदस्त स्टारडम मिला था।
अरुण गोविल
अरुण गोविल को टीवी शो 'रामायण' में भगवान राम के किरदार के लिए बहुत पहचान मिली थी। लेकिन शायद बहुत कम लोग जानते हैं कि अरुण गोविल ने भगवान शिव का किरदार भी निभाया था। उन्होंने टीवी शो 'शिव महिमा' में भगवान शिव की भूमिका निभाई थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
सौरभ राज जैन
सौरभ राज जैन को आज भी लोग भगवान श्री कृष्ण के रूप में याद करते हैं। उन्होंने 'महाभारत' में भगवान कृष्ण का किरदार निभाया था। लेकिन इसके अलावा उन्होंने 'महाकाली-अंत ही आरंभ है' शो में भगवान शिव का किरदार निभाया था, जो दर्शकों को अच्छा लगा था।
अमित मेहरा
टीवी एक्टर अमित मेहरा ने फेमस शो 'संकट मोचन महाबली हनुमान' में भगवान शिव का किरदार निभाया था। लोगों को उनका ये लुक काफी पसंद आया था। इस शो में उनका अभिनय भी काफी दमदार था। इसके बाद वह 'खतरों के खिलाड़ी' में नजर आए थे।
गुरमीत चौधरी
गुरमीत चौधरी ने पहले टीवी में भगवान राम का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। इसके बाद वह कई मायथोलॉजिकल शोज में भगवान शिव के रूप में दिखाई दिए थे। गुरमीत चौधरी ने भगवान शिव का दमदार रोल निभाकर दर्शकों के दिलों में एक खास जगह भी बनाई थी।












Click it and Unblock the Notifications