Vijay Sethupathi Maharaja: धूम मचा रही 'महाराजा', विजय सेतुपति की फिल्म में लोगों को सबसे ज्यादा क्या भाया?
Maharaja Climax Scene: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई फिल्म महाराजा की इस वक्त जोरों-शोरों से चर्चा हो रही है। फिल्म हिंदी ही नहीं बल्कि कई सारी भाषाओं में रिलीज हुई है। नेट्फ्लिक्स पर ये फिल्म जमकर धूम मचा रही है। ऐसे में चलिये जानते हैं फिल्म की वो एक बात, जो लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आई है।
विजय सेतुपति की 50वीं फिल्म महाराजा नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। सोशल मीडिया पर फिल्म का जो डंका बज रहा है, वो देखने लायक है। फिल्म में विजय सेतुपति ने एक पिता का किरदार निभाया है, जो रात दिन पुलिस के चक्कर लगाता रहता है।

महाराजा फिल्म में देखने को मिलता है कि बच्ची अपने पिता से बेहद प्यार करती है और वो स्पोर्ट्स में बहुत अच्छी है। एक समय ऐसा आता है कि बच्ची मुसीबत में फंस जाती है और उसकी जान एक डस्टबिन बचाता है। तभी से दोनों मिलकर इस डस्टबिन की पूजा करने लगते हैं। मगर डस्टबिन चोरी हो जाता है अब महाराजा कैसे डस्टबिन ढूंढेगा, ये इस फिल्म की कहानी है।
डस्टबिन खोजने की असली कहानी के इर्द गिर्द फिल्म घूमती है। कहानी का ट्विस्ट अंत तक बना रहता है और यही ट्विस्ट है, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। अब सोशल मीडिया रिएक्शन्स की बात करें तो लोगों को इस फिल्म का सेटिस्फाइड क्लाइमैक्स बेहद पसंद आ रहा है।
अंत में फिल्म जिस तरह से झटका देती है, वो काफी शानदार है और देखने लायक है। कई लोगों ने फिल्म को लेकर कहा कि ये अगर हॉलीवुड में बनती तो विजय सेतुपति को ऑस्कर मिलता। मजाक नहीं कर रहा हूं ये बेस्ट मास्टरपीस है। एक और यूजर ने कहा कि फिल्म का क्लाइमेक्स बेहद तगड़ा है।
कई लोगों ने ट्विस्ट और टर्न्स के मामले में दृश्यम सीरीज से इसे कंपेयर किया। विजय सेतुपति को लोगों ने इस फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड का हकदार बताया। वे अपनी प्रतिभा से अकसर लोगों को चकित कर देते हैं। लोगों ने कहा कि अगर आपने ये फिल्म अभी तक नहीं देखी है तो इसे जल्दी से जल्दी देखें। सोशल मीडिया पर फैंस रिएक्शन देते हुए बधाई दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications