जब 'शकुनि मामा' को मिली थी टांगे तोड़ने की धमकी, खत में लिखा था, 'द्रौपदी के साथ जो किया उसके बाद..'

पहली महाभारत में गुफी पेंटल ने शकुनी मामा का किरदार निभाया था। जिसकी वजह से लोग उनसे नफरत करने लगे थे। यहां तक कि, एक शख्स ने उन्हें दूसरी टांग काटने की धमकी दे डाली।

gufi paintal

Gufi Paintal: बीआर चोपड़ा की महाभारत की पॉपुलैरिटी घर-घर में थी। इस पॉपुलर शो में सभी ने अपना किरदार बखूबी निभाया था। इन एक्टर्स ने अपने किरदारों में इस कदर जान फूंक दी थी कि लोग उनकी पूजा तक करने लगे थे। पहली महाभारत में नितीश भारद्वाज ने भगवान श्री कृष्ण का रोल प्ले किया था। वहीं गुफी पेंटल ने शकुनी मामा का किरदार निभाया था।

गुफी पेंटल को मिली थी टांग तोड़ने की धमकी
गुफी पेंटल ने शकुनि मामा का किरदार निभाकर फैंस को अपनी एक्टिंग का दीवाना बनाया था तो वहीं कुछ लोग उनसे इस वजह से नफरत भी करने लगे थे। एक्टर जहां कहीं जाते लोग उन्हें खूब खरी सुनाते थे यहां तक कि एक बार शो की शूटिंग के दौरान सेट पर एक शख्स ने उनको चिट्ठी लिखकर दूसरी टांग काटने की धमकी दे डाली।

शख्स ने एक्टर को लिखा था खत
गुफी पेंटल ने एक इंटरव्यू के दौरान ये किस्सा साझा किया। इसमें उन्होंने कहा कि, मुझे शो की शुटिंग के दौरान कई लोग हजारों खत भेजते थे। एक बार एक शख्स ने मुझे चिट्ठी लिखकर धमकी दी। उसमें लिखा था, 'ओए शकुनि सुन, तूने बड़ा खराब काम किया। पांडवों और कौरवों के बीच फूट डाली, जुआ करवाया, द्रौपदी का चीरहरण भी करवाया। यहां तक कि हमारे श्रीकृष्ण भगवान की बात भी नहीं मानी और युद्ध करवा दिया। अगर अगले एपिसोड तक युद्ध बंद नहीं हुआ तो तेरी दूसरी टांग भी तोड़ दूंगा।"

कास्टिंग डायरेक्टर के तौर पर जुड़े थे गुफी पेंटल
गुफी पेंटल ने हालांकि इस बात को नजर अंदाज किया और बातचीत के दौरान कहा कि उस वक्त लोग इतने सीधे होते थे कि उन्हें लगता था ये असली महाभारत हो रही है। बता दें कि गुफी पेंटल एक्टर बनने से पहले इंजीनियर के तौर पर नौकरी करते थे। लेकिन इस प्रोफेशन को छोड़कर उन्होंने एक्टिंग में अपना करियर चुना। वह शो से कास्टिंग डायरेक्टर के तौर पर ही जुड़े थे। इसके बाद उन्हें शकुनि मामा का रोल ऑफर हुआ था।

गुफी पेंटल का चल रहा इलाज
बता दें गुफी पेंटल काफी समय से से बीमार हैं औऱ फिलहाल उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक्टर इस वक्त जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। 2 जून की सुबह टीवी एक्ट्रेस टीना घई ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर कर गुफी पेंटल की बिगड़ी तबीयत की जानकारी दी है। उन्होंन अपने फैंस से एक्टर की सेहत के लिए दुआ करने की अपील की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+