Gufi Paintal: महाभारत के शकुनी मामा उर्फ गुफी पेंटल की हालत नाजुक, अस्पताल में हैं भर्ती

Mahabharata Shakuni Mama Actor Gufi Paintal Health Update: महाभारत में शकुनी मामा का किरदार निभाने वाले अभिनेता गुफी पेंटल की तबीयत इन दिनों काफी खराब है। जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Gufi Paintal Health Update

Gufi Paintal Health Update: टीली सीरियल महाभारत में 'शकुनी मामा' का किरदार निभाने वाले अभिनेता गुफी पेंटल की हालत नाजुक है। लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे गुफी पेंटल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक उनकी हालत अब और गंभीर हो गई है।

टीवी एक्ट्रेस टीना घई ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर कर गुफी पेंटल की बिगड़ी तबीयत की जानकारी दी है। उन्होंन अपने फॉलोअर्स से उनकी सेहत के लिए दुआ करने की अपील की है। हालांकि गुफी पेंटल के रिवार ने फिलहाल उनकी तबीयत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी ।

एक्ट्रेस टीना घई ने 1 जून को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'गुफी पेंटल जी तकलीफ में हैं, प्रार्थना कीजिए।'' टीनी घई का ये पोस्ट वायरल हो गया है। सैकड़ों फैंस ने टीना के पोस्ट पर कमेंट कर गुफी पेंटल के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है।

टीना घई ने कहा है कि गुफी पेंटल के परिवार वाले उनकी तबीयत को लेकर कोई भी डिटेल्स शेयर करने से मना कर रहे हैं। इसलिए मैं ये नहीं बता पाऊंगी कि उन्हें हुआ क्या है। आप लोगों से गुजारिश है कि आप उनकी अच्छी सेहत के लिए ईश्वर से प्रार्थना कीजिए।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गुफी पेंटल की तबीयत पिछले कई दिनों से खराब चल रही थी। हालत में सुधार नहीं होने के बाद उन्हें 31 मई 2023 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि उन्हें क्या तकलीफ है, इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई।

Gufi Paintal Health Update

Gufi Paintal Career: जानिए गुफी पेंटल के करियर के बारे में?

गुफी पेंटल के करियर की बात करें तो उन्होंने 1980 के दशक में टीवी सीरियल्स के अलावा कई हिंदी फिल्मों में भी अभिनय किया है। उन्होंने नाटकों और डायरेक्शन में भी काम किया है। महाभारत के साथ-साथ उन्होंने श्री चैतन्य महाप्रभु नाम की एक फिल्म का डायरेक्शन भी किया था। ये फिल्म 16वीं शताब्दी के भक्त चैतन्य महाप्रभु के जीवन पर आधारित थी।

गुफी पेंटल हास्य अभिनेता और चरित्र अभिनेता पेंटल के बड़े भाई हैं। गुफी पेंटल का जन्म 4 अक्टूबर 1944 को पंजाब के तरन तारन में एक सिख परिवार में हुआ था। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। लेकिन बाद में गुफी पेंटल अपने छोटे भाई, पेंटल के पास 1969 में बंबई आ गए। यहां उन्होंने मॉडलिंग के साथ फिल्मों में सहायक निर्देशक के रूप में काम करना शुरू किया था।

उनको देशभर में पहचान बीआर चोपड़ा की टीवी सीरीज महाभारत में मामा शकुनी के करिदार से मिली। साल 2010 में गुफी पेंटल ने महाभारत के को-एक्टर पंकज धीर के साथ मुंबई में एक एक्टिंग स्कूल खोली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+