23 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से इश्क कर बैठीं महाभारत की 'गंगा', गजब है Love Story
Mahabharat 'Ganga' Kiran Juneja Love Story: आज पूरा भारत गंगा दशहरा का पावन पर्व मना रहा है, काशी-प्रयागराज में आज भक्तों की काफी भीड़ देखी गई है। आपको बता दें कि आज के ही दिन मां गंगे पृथ्वी पर पहली बार अवतरण हुई थीं, कहते हैं आज के दिन जो भी गंगा स्नान करता है उसके दस प्रकार के पापों का नाश होता है, ये पर्व हर साल ज्येष्ठ मास की दसवीं तिथि को मनाया जाता है इसलिए इसे गंगा दशहरा के नाम से जाना जाता है।
ये तो हुई पावन पर्व की बात लेकिन अगर रील लाइफ की बात करें तो 'गंगा' का नाम लेने पर सबसे पहले आंखों के सामने बीआर चोपड़ा के ऐतिहासिक धारावाहिक 'महाभारत' की गंगा का चेहरा सामने आता है। सफेद वस्त्र, लंबे बाल और मधुर मुस्कान बिखेरती उस कन्या का नाम है किरण जुनेजा।

किरण जुनेजा ने किया 'गंगा' का किरदार अमर
जिन्होंने पर्दे पर मां गंगा का किरदार इस तरह से निभाया, जिसे आज तक कोई भूल नहीं पाया है। बहुत सारे कलाकारों ने पर्दे पर किरण जुनेजा के बाद भी 'गंगा' का रोल प्ले किया लेकिन कोई भी किरण जुनेजा वाली लोकप्रियता हासिल नहीं कर पाया।
23 साल बड़े डायरेक्टर से की है किरण ने शादी (Love Story)
आपको बता दें कि पर्दे की 'गंगा' की रीयल लाइफ भी काफी रोचक है। उन्होंने अपने से करीब 23 साल बड़े व्यक्ति से शादी की है। वो मशहूर निर्माता-निर्देशक रमेश सिप्पी की पत्नी हैं, जी हां वो ही रमेश सिप्पी, जिन्होंने 'शोले', 'सीता और गीता', 'शान', 'सागर', 'शक्ति', 'अंदाज' जैसी क्लासिक हिंदी फिल्में दी हैं, जिनका कोई तोड़ आज भी नहीं है।
पहली नजर में ही किरण को दिल दे बैठे थे सिप्पी (Love Story)
रमेश सिप्पी ने टीवी के लिए भी काफी काम किया है और अपने ऐसे ही किसी शो के लिए उन्होंने कुछ ऑडिशन लेने शुरू किए थे, उसी ऑडिशन में से एक किरण जुनेजा का भी था। किरण और रमेश दोनों ने पहली नजर में ही मौनरूप से एक-दूसरे को पसंद कर लिया था। उस ऑडिशन में किरण सेलेक्ट हुई और फिर रमेश और उनके बीच मित्रता हो गई, जो कि जल्दी ही प्रेम में तब्दील हो गई। दोनों का अफेयर करीब चार साल तक चला।

रमेश सिप्पी शादीशुदा और तीन बच्चों के पिता थे (Love Story)
लेकिन दोनों के लिए शादी का सफर आसान नहीं था क्योंकि रमेश सिप्पी शादीशुदा और तीन बच्चों के पिता थे, ऐसे में किरण संग अफेयर की बात सामने आने पर उनके घर में भी तमाशा हुआ लेकिन अंत में प्यार की ही जीत हुई। रमेश ने पहले अपनी पत्नी गीता को तलाक दिया और उसके बाद साल 1986 में किरण से शादी की। किरण और रमेश के अपने बच्चे नहीं हैं। किरण अपने पति के ही बच्चों को अपना मानती हैं और तीनों बच्चे उनके साथ ही रहते हैं।
'ब्यूटी विद ब्रेन' कहलाती हैं किरण जुनेजा
किरण अपनी खूबसूरती और स्टाइल के लिए हमेशा चर्चित भी रहती हैं।लोग उन्हें 'ब्यूटी विद ब्रेन' कहते हैं और अपनी सुंदरता से वो आज की अभिनेत्रियों को भी मात देती हैं।
एक नजर किरण जुनेजा के अब तक के सफर पर...
- किरण जुनेजा का जन्म 17 जुलाई 1964 को नई दिल्ली के पंजाबी बाग क्षेत्र में हुआ था।
- उनके पिता पेशे से डॉक्टर थे। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की।
- किरण जुनेजा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 1984 में इंडो-इटालियन सह-निर्माण फिल्म 'शाहीन' से की थी।
- इसके बाद उन्होंने 'पेइंग गेस्ट' और 'वाह जनाब' जैसे धारावाहिकों में अभिनय किया।
- उन्हें 'महाभारत' में गंगा और 'बुनियाद' में वीरावली की भूमिकाओं के लिए विशेष रूप से जाना जाता है। इ
- उन्होंने 'जुनून', 'स्वाभिमान', 'सिंदूर तेरे नाम का' और 'सुमित संभाल लेगा' जैसे धारावाहिकों में भी महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाई हैं।
- किरण ने 'एक मिसाल' (1986), 'अंबा' (1990), 'जमाना दीवाना' (1995), 'खोसला का घोंसला' (2006), 'जब वी मेट' (2007), 'फैशन' (2008) और 'शिमला मिर्ची' (2020) जैसी फिल्मों में अभिनय किया है।












Click it and Unblock the Notifications