Maha Kumbh 2025: महाकुंभ 2025 में लाइव शिव तांडव स्तोत्रम् का पाठ करेंगी ये फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस
Maha Kumbh 2025: महाकुंभ 2025 के भव्य मेले की शुरुआत हो चुकी है। 12 साल में आने वाले इस महाकुंभ मेले में इस बार करीब 45 करोड़ श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद की जा रही है। ऐसे में सरकार ने हर स्तर पर तैयारी की है।
करोड़ों सनातनी संगम में डुबकी लगाने पहुंचेंगे
प्रशासन ने पूरे प्रायगराज के संगम किनारे वाले इलाके को टेंट सिटी में बदल दिया है। इस बार करोड़ों सनातनी संगम में डुबकी लगाने वाले हैं और इनमें बॉलीवुड, साउथ फिल्म इंडस्ट्री और भोजपुरी सिनेमा के कलाकार भी शामिल होंगे।

अदा शर्मा शिव तांडव स्तोत्रम का लाइव पाठ करेंगी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो महाकुंभ 2025 में पहली बार बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस अदा शर्मा शिव तांडव स्तोत्रम का लाइव पाठ करेंगी। वहीं खबर है कि इस महाकुंभ में अमिताभ बच्चन से लेकर बॉलीवुड के कई बड़े कलाकार शामिल हो सकते हैं।
13 जनवरी 2025 से शुरू हुआ महाकुंभ मेला
इस बार महाकुंभ 2025 का आयोजन 13 जनवरी 2025 से 26 फरवरी 2025 तक उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के त्रिवेणी संगम पर हुआ है। ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार ने इस भव्य धार्मिक आयोजन में परफॉर्म करने के लिए देशभर के मशहूर कलाकारों को न्यौता भेजा है। महाकुंभ 2025 में इस बार शंकर महादेवन से कैलाश खेर और शान जैसे संगीत शिल्पी अपनी मधुर आवाज से माहौल को खुशनुमा बनाएंगे।
महाकुंभ 2025 में शामिल होंगे ये सेलेब्स
-इस बार महाकुंभ 2025 में बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री और भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़े सेलेब्स तक रौनक लगाने वाले हैं। इन कलाकारों में अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, अनुप जलोटा, रेणुका शहाणे, आशुतोष राणा, रवि किशन, मनोज तिवारी और अक्षरा सिंह तक का नाम शामिल है।
-कल्चरल मिनीस्ट्री की प्रेस रिलीज के मुताबिक बॉलीवुड के फेमस सिंगर्स जैसे शंकर महादेवन, कैलाश खेर और शान महाकुंभ मेले के भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में परफॉर्म करेंगे। मेले के ओपनिंग डे पर शंकर महादेवन ने अपनी परफॉर्मेंस से महाकुंभ का आगाज किया है। वहीं आखिरी दिन मोहित चौहान के म्यूजिकल कार्यक्रम के साथ इस मेले का समापन होगा।
-शंकर महादेवन के अलावा कैलाश खेर, शान, हरिहरन, कविता कृष्णमूर्ति, कविता सेठ, ऋषभ रिखीराम शर्मा, शोवना नारायण, डॉ. एल सुब्रमण्यम, विक्रम घोष और मालिनी अवस्थी जैसे कलाकार भी महाकुंभ 2025 में अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस देते नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications