मशहूर अमेरिकी सिंगर को हुआ भयानक इंफेक्शन, ICU में रहीं एडमिट
हाल ही में अमेरिकी सिंगर मैडोना को लेकर एक खबर सामने आ रही है। सिंगर को बेहोशी की हालत में पाए जाने के बाद अस्पताल ले जाया गया। रिपोर्ट के अनुसार 64 वर्षीय सिंगर को अस्पताल ले जाने के बाद सिंगर को आईसीयू में रखा गया।
मैडोना के मैनेजर गाई ओसेरी ने बुधवार को एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये सिंगर के स्वास्थ्य संबंधी चिंता की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि उन्हें एक गंभीर संक्रमण हो गया है, जिसकी वजह से उन्हें कई दिनों तक आईसीयू में रहना पड़ा। उन्होंने कहा कि उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है लेकिन उनकी देखभाल की जा रही है।

ये जानकारी दी गई कि हेल्थ की वजह से मेडोना ने अपने काफी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं, जिनमें एक वर्ल्ड टूर भी शामिल था।
उन्होंने कहा कि इस समय हमें सभी कमिटमेंट्स को रोकना होगा, जिसमें एक वर्ल्ड टूर भी शामिल है। जैसे ही हमारे पास और जानकारी आएगी, हम शेयर करेंगे। पेज सिक्स ने आगे बताया कि अब सिंगर आईसीयू से बाहर हैं और धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं।
बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मेडोना का वर्ल्ड टूर 15 जुलाई को वैंकूवर से शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही थी। इसके बाद ये अमेरिका और फिर यूरोप और दिसंबर को एम्स्टर्डम में खत्म होता।
जैसे ही सिंगर दौरे के लिए तैयार हुईं, उन्होंने एक दिन पहले ही इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया। इसके कैप्शन में लिखा था कि तूफान से पहले की शांति...












Click it and Unblock the Notifications