HBD Madhuri Dixit: जन्मदिन पर माधुरी का नया अवतार, अपनी आवाज में रिलीज किया ये गाना
एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने अपने जन्मदिन के मौके पर फैंस के लिए एक गाना लॉन्च किया। इस गाने का टाइटल है 'तू है मेरा'
मुंबई, 15 मई: बॉलीवुड की धक-धक गर्ल यानी माधुरी दीक्षित का आज यानी 15 मई को 55वां जन्मदिन है। सोशल मीडिया पर फैंस को उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं आज अपने जन्मदिन के मौके पर प्रशंसकों के लिए उन्होंने अपना एक नया गाना रिलीज किया है। इस गाने का टाइटल है 'तू है मेरा'।

माधुरी का गाना हो रहा वायरल
माधुरी दीक्षित इस गाने में जमकर ठुमके लगा रही हैं। अपने जन्मदिन के मौके पर उन्होंने ये गाना अपने फैंस के लिए शेयर किया है। फैंस उनके इस गाने को खूब पसंद भी कर रहे हैं। माधुरी दीक्षित ने इस गाने का वीडियो शेयर कर लिखा कि, 'मेरे प्रशंसक, मेरी इस यात्रा का अहम बिंदु रहे हैंl उन्होंने मुझे लगातार समर्थन दिया हैl तू है मेरा यह मेरे फैंस को मेरी ओर से लिखा लव लेटर हैl इसमें मैं उनका आभार व्यक्त कर रही हूं कि पिछले कई वर्षों से वह लगातार मुझे प्रोत्साहित कर रहे हैंl वह मेरी सबसे बड़ी शक्ति हैl'
माधुरी की आवाज के दीवाने हुए फैंस
माधुरी दीक्षित का ये गाना यूट्यूब के साथ इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया गया है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है। अभी तक फैंस उनकी अदाओं के दीवाने थे वहीं अब वह उनकी आवाज के भी दीवाने हो गए हैं। बता दें कि, माधुरी दीक्षित का ये गाना 'तू है मेरा' उनके पति डॉ श्रीराम नेने ने प्रोड्यूस किया है और ये गाना खुद माधुरी दीक्षित ने गाया है।












Click it and Unblock the Notifications