ना अनिल ना संजू बल्कि इनके लिए धड़कता था 'धक-धक' गर्ल का दिल, सच जानकर हैरान रह जाएंगे आप
Madhuri Dixit and Sunil Gavaskar: बॉलीवुड की 'धक-धक' गर्ल यानी कि माधुरी दीक्षित फिल्मी दुनिया का वो जगमगाता सितारा हैं, जिनके साथ लोग आज भी काम करने को, बेताब रहते हैं।
बेहतरीन अदाकारा और कुशल नृत्यांगना ने अपने करियर की पीक पर डॉ श्रीराम नेने के साथ शादी करके सबको चौंका दिया था। वो एक शानदार अभिनेत्री होने के साथ-साथ समर्पित पत्नी और अच्छी मां भी हैं।

माधुरी का नाम वैसे तो कभी भी किसी फिल्मी एक्टर से नहीं जुड़ा जबकि उन्होंने अनिल कपूर, जैकी श्राप, संजय दत्त, सलमान, आमिर और शाहरुख के साथ एक से बढ़कर एक रोमांटिक फिल्में दी है और जिस किसी के भी साथ माधुरी ने ऑनस्क्रीन रोमांस किया, वो कमाल का रहा।
हालांकि कुछ गलियारों में ये जरूर चर्चा रही कि एक वक्त था जब संजय दत्त अपनी कोस्टार माधुरी को लेकर सीरियस हुए थे लेकिन दोनों में से किसी ने कभी भी इन अफवाओं पर कोई बात नहीं कही।
मशहूर क्रिकेटर सुनील गावस्कर के लिए क्रेजी थीं माधुरी
लेकिन कोई ऐसा था, जिसके लिए माधुरी बुरी तरह से क्रेजी थीं, उनका दिल उनके लिए धड़कता था, वो रातों में सपने में उन्हें देखा करती थी। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर कौन था वो? तो आपको बता दें कि वो कोई और नहीं बल्कि भारत के मशहूर क्रिकेटर सुनील गावस्कर थे, जिनकी माधुरी बहुत बड़ी फैन रही हैं।
मधुबाला जैसी हंसी की मालकिन माधुरी दीक्षित ने 1992 में इंडिया टुडे मैग्जीन को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि वो गावस्कर की बहुत बड़ी फैन हैं। वो अपने से 18 साल बड़े क्रिकेटर के साथ भागना चाहती थीं। माधुरी ने कहा था कि 'मैं सुनील गावस्कर की पूरे व्यक्तित्व से प्रभावित हूं, सच कहिए तो सुनील गावस्कर मुझे सच में काफी सेक्सी लगते हैं। '
आपको बता दें कि 1983 में विश्वकप जीतने वाली टीम इंडिया के हिस्सा रहे सुनील गावस्कर ने 10 जुलाई को ही अपना 75वांजन्मदिन मनाया है। विश्व के क्लासिक क्रिकेटर कहे जाने वाले गावस्कर आज भले ही मैदान पर बैटिंग करते नहीं दिखते लेकिन टीवी पैनल में बतौर एक्सपर्ट वो जमकर खिलाड़ियों की क्लास लगाते हैं।
मालूम हो कि गावस्कर ने साल 1971 से लेकर 1987 के बीच देश के लिए 125 टेस्ट मैच खेले हैं और 10,122 रन बनाए हैं,जिसमें 34 शतक और 45 अर्धशतक शामिल हैं। 'लिटिल मास्टर 'के नाम से मशहूर गावस्कर टेस्ट मैच में 10 हजार रन और 34 शतक मारने वाले विश्व के पहले बैट्समैन रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications