20 साल बाद..एक फ्रेम में दिखे ये बड़े सितारे, फोटो देख खुशी से झूम उठे फैंस
करण जौहर की बर्थडे पार्टी की तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इस पार्टी की एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने तस्वीर साझा की जिसे देखने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।
मुंबई, 28 मई: फिल्म निर्माता करण जौहर की 50वीं बर्थडे पार्टी में सितारों खूब जमकर मस्ती की। इस पार्टी में बॉलीवुड के कईं बड़े सितारे नजर आए। करण जौहर इस बर्थडे पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस बीच धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम शेयर की। इस तस्वीर में शाहरुख खान, सलमान खान और माधुरी एक साथ नजर आए। उनकी इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस की पुरानी यादें ताजा हुईं।

फोटो पर फैंस का रिएक्शन
बता दें कि, इन सितारों को लंबे समय से स्क्रीन पर एक साथ नहीं देखा गया है। लेकिन इन सितारों को एक साथ देखना करण जौहर की बर्थडे पार्टी में मुमकिन हो पाया। इन सितारों को ऐसे एक तस्वीर में साथ देख फैंस काफी एक्साइटेड हैं। फैंस लगातार अपनी भावनाएं इस पोस्ट पर लिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि, 'एक फ्रेम में सभी लेजेंड्स'। वहीं एक अन्य ने लिखा, सलमान खान बीच में खड़ा है, 'किंग हमेशा किंग ही होता है'। इसी तरह कईं फैंस ने पोस्ट पर कमेंट किए हैं।
करण जौहर की पार्टी में पहुंचे ये सेलेब्स
करण जौहर की पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार छाई हुईं हैं। उनकी पार्टी में पूरा बॉलीवुड एक साथ नजर आया। करण जौहर की बर्थडे पार्टी को फैंस एक तरह से बॉलीवुड रीयूनियन कह रहे हैं। इस पार्टी में आमिर खान, सैफ अली खान, करीना कपूर, मलाइका अरोड़ा, प्रीति जिंटा से लेकर कृति सेनन, अनुष्का शर्मा, रणबीर कपूर और शाहिद कपूर जैसे कईं बड़े सितारों ने पार्टी में चार चांद लगाए।












Click it and Unblock the Notifications