फिर साथ में थिरके करिश्मा कपूर और माधुरी दीक्षित, वीडियो देख 'दिल तो पागल है' कि यादें हुईं ताजा
माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देख फिल्म दिल तो पागल है की यादें ताजा हो गईं। दोनों के शानदार मूव्स ने फैंस का दिल जीत लिया।

Madhuri Dixit Karishma Kapoor Video: 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार करिश्मा कपूर और माधुरी दीक्षित की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्टिंग के अलावा दोनों अपने बेहतरीन डांस के लिए जानी जाती हैं। इस जोड़ी को आन स्क्रीन साथ देखने के लिए आज भी फैंस डिमांड करते हैं। इस बीच करिश्मा कपूर और माधुरी दीक्षित का एक वीडियो सामने आया है जिसे देख एक बार फिर उनके दीवाने हो जाएंगे।
करिश्मा-माधुरी ने लगाए ठुमके
करिश्मा कपूर और माधुरी दीक्षित ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वो अपनी डांस पार्टनर रही माधुरी दीक्षित के साथ ठुमके लगाते हुए नजर आ रही हैं। दोनों एक्ट्रेस रणबीर कपूर की फिल्म ये जवानी है दीवानी के गाने 'बलम पिचकारी' में डांस किया। वीडियो को शेयर करते हुए करिश्मा ने कैप्शन लिखा, 'ईएनवाई की दोस्ती के लिए डांस'।
दिल ता पागल है कि यादें हुईं ताजा
अब दोनों एक्ट्रेस के डांस मूव्स देखकर फैंस को फिल्म दिल तो पागल है कि यादें ताजा हो गई। वहीं कुछ फैंस को इसमें शाहरुख खान की कमी खली। बता दें कि फिल्म दिल तो पागल है में माधुरी दीक्षित, करिश्मा कपूर और शाहरुख खान लीड रोल में नजर आए थे। तीनों की बेहतरीन एक्टिंग ने फैंस का दिल जीत लिया था। उस वक्त इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त बिजनेस किया। फिलहाल फैंस उनकी इस वीडियो पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।
करिश्मा-माधुरी का वर्कफ्रंट
बता दें कि, करिश्मा को हाल ही में ओटीटी वेब सीरीज ब्राउन में देखा गया था। वहीं माधुरी दीक्षित की बात करें तो साल 2022 में फिल्म 'मजा मा' में देखा गया था। इसके अलावा शाहरुख खान जल्द ही फिल्म जवान में दिखाई देंगे। जो कि, इस साल 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications