बेहतरीन अभिनेत्री के साथ स्मार्ट बिजनेस वुमन भी हैं Madhuri Dixit, करोड़ों में है कमाई, जानिए Net Worth
Madhuri Dixit Net Worth Hindi: माधुरी दीक्षित, हिंदी सिनेमा का एक खूबसूरत दमदार चेहरा है, जिसने अपने दम पर फिल्मी दुनिया पर ना केवल अलग पहचान बनाई बल्कि अभिनय और नृत्य का ऐसा रूप प्रस्तुत किया, जिसे कर पाना हर किसी के लिए मुमकीन नहीं, नंबे के दशक की नंबर वन अभिनेत्री माधुरी आज भी एड, टीवी रियलिटी शोज के जरिए करोड़ों की कमाई करती हैं।
माधुरी के पति डॉ श्रीरामनेने एक प्रतिष्ठित और मशहूर डॉक्टर हैं ,जो कि खुद भी काफी अमीर हैं। माधुरी एक ल्गजरी लाइफ जीती हैं। gqindia.com के मुताबिक माधुरी के पास अनुमानित संपत्ति ₹250 करोड़ के आस-पास है। वो हिंदी सिनेमा की महंगी अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक माधुरी दीक्षित प्रति फिल्म ₹4-5 करोड़ की फीस लेती हैं। इसके अतिरिक्त, रियलिटी शो के लिए ₹10-20 करोड़ की आय चार्ज करती हैं। वो विभिन्न ब्रांड्स से भी जुड़ी हुई हैं और प्रति एंडोर्समेंट लगभग ₹8 करोड़ लेती हैं।
माधुरी दीक्षित ने प्रोडक्शन हाउस की स्थापना की
वो एक बिजनेस वुमन भी हैं, उन्होंने 2018 में,अपने पति डॉ. श्रीराम नेने के साथ मिलकर इस प्रोडक्शन हाउस की स्थापना की, जिसने '15 अगस्त' (2019) और 'पंचक' (2024) जैसी मराठी फिल्मों का निर्माण किया है, इससे भी वो अच्छी-खासी कमाई करती हैं।
GOQii यह एक ऑनलाइन फिटनेस प्लेटफॉर्म
इसके अलावा उन्होंने अपने पति के साथ GOQii यह एक ऑनलाइन फिटनेस प्लेटफॉर्म है जिससे भी वो लाखों की कमाई करती हैं, इसमें इनवेस्ट उनके पति श्रीराम नेने ने किया है।
सीफेस घर में रहती हैं माधुरी, लग्जरी कारों का है शौक
उनके पास मुंबई में 'इंडियाबुल्स ब्लू' टॉवर में एक सीफेस घर है तो वहीं उनके पास लग्जरी कारों का भी कलेक्शन है, जिसमें Mercedes-Maybach S560 (₹2.5 करोड़), Range Rover Vogue (₹2.3-3.4 करोड़), Porsche 911 Turbo S (₹3.3 करोड़), Ferrari 296 GTS जैसी गाड़ियां हैं।
'डाउन टू अर्थ' रहना पसंद करती हैं माधुरी दीक्षित
बॉलीवुड की मशहूर और अमीर अभिनेत्रियों में से एक माधुरी इसके बावजूद 'डाउन टू अर्थ' रहना पसंद करती हैं। अपनी पर्सनल लाइफ को मीडिया से दूर रखने वाली माधुरी दो बेटों की मां हैं।

आज भी हिंदी सिनेमा की 'धक-धक गर्ल' हैं माधुरी
करियर के पीक पर शादी रचाकर अमेरिका चली जाने वाली माधुरी ने दस साल बाद भारत वापसी की और फिर से बॉलीवुड में कदम रखा और एक बार फिर से साबित किया वो ही हिंदी सिनेमा की 'धक-धक गर्ल' हैं, जो कि फैंस के दिलों में धड़कती हैं।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।












Click it and Unblock the Notifications