Madhuri Dixit Birthday: 56 साल की हुईं एक्सप्रेशन क्वीन माधुरी दीक्षित, जानें उनकी कुल संपत्ति और सालाना कमाई
Madhuri Dixit Birthday: माधुरी दीक्षित की कुल संपत्ति करीब 250 करोड़ रुपए है। वह एक फिल्म में काम करने के लिए 5 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं।

Madhuri Dixit Birthday: अपनी कातिलाना अदा, बेहतरीन डांस, सुंदर एक्सप्रेशन और शानदार एक्टिंग के चलते बालीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित लोगों के दिलों पर राज करती हैं। उन्होंने हमेशा से दर्शकों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बनाई है। ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने 1984 में रिलीज हुई फिल्म 'अबोध' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। हालांकि उनकी पहली फिल्म कुछ खास नहीं चली, लेकिन अपनी खूबसूरती और बेहतरीन एक्टिंग से माधुरी दीक्षित ने लोगों का दिल जीत लिया था। आज माधुरी दीक्षित अपना 56वां जन्मदिन मना रही हैं। आइए जानते हैं माधुरी दीक्षित की कुल संपत्ति और कमाई के बारे में।
250 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन हैं माधुरी
caknowledge.com की मानें तो माधुरी दीक्षित की कुल संपत्ति करीब 250 करोड़ रुपए है। वह एक फिल्म में काम करने के लिए 5 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। इतना ही नहीं माधुरी दीक्षित रियलिटी शो को जज करने के लिए एक सीजन के लिए वह 25 करोड़ रुपए लेती हैं। इसके साथ ही वह कई ब्रांड एंडोर्स भी करती हैं। एक ब्रांड को एंडोर्स करने के लिए माधुरी दीक्षित करीब 8 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं।
माधुरी दीक्षित की सालाना कमाई 12 करोड़ रुपए
माधुरी दीक्षित फिल्मों के अलावा इन दिनों टीवी पर भी खूब एक्टिव हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार माधुरी दीक्षित एक महीने में 1 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाती हैं। वहीं साल भर में उनकी आमदनी 12 करोड़ के आस पास होती है। माधुरी दीक्षित मुंबई के लोखंडवाला में एक बेहद ही आलीशान घर में रहती हैं। इसके अलावा उनके पास कई रियल एस्टेट प्रॉपर्टीज भी है।
लग्जरी गाड़ियों का शौक
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार माधुरी दीक्षित को लग्जरी गाड़ियों का शौक है। उनके पास एक एक्सपेंसिव ऑडी, टोयोटा इनोवा क्रिस्टल, रोल्स रॉयस और स्कोडा रैपिड मौजूद है। माधुरी दीक्षित की एक्टिंग का जादू इंडस्ट्री के लोगों से लेकर आम लोगों तक पर चलता है। एक समय था जब वह अपनी बेहतरीन एक्टिंग की वजह से सलमान खान और शाहरुख खान से ज्यादा फीस लेती थीं।












Click it and Unblock the Notifications