मोहब्बत के बाद माधुरी दीक्षित को हुई थी संजय दत्त से तगड़ी नफरत, मुंह पर फोटो खिंचवाने से कर दिया था मना!
90 के दशक में माधुरी दीक्षित और संजय दत्त की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने खूब सुर्खियां बटोरीं। फिल्मों में साथ काम करते हुए दोनों के अफेयर की खबरें मीडिया में छाई रहीं। खासकर फिल्म 'साजन' के बाद इनकी नजदीकियों की चर्चा और तेज हो गई थी।
फिल्म राइटर हनीफ जावेरी ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में बताया कि 1993 के मुंबई बम धमाकों में संजय दत्त की गिरफ्तारी के बाद, माधुरी दीक्षित ने उनसे दूरी बना ली थी। जावेरी के अनुसार, संजय की गिरफ्तारी के बाद इंडस्ट्री के कई लोगों ने उनका समर्थन किया, लेकिन माधुरी ने इस मुहिम से खुद को दूर रखा।

पार्टी में नहीं ली स्टेज पर एंट्री
हनीफ ने बताया कि संजय दत्त के जमानत पर छूटने के बाद एक पार्टी रखी गई थी, जहां माधुरी दीक्षित भी आमंत्रित थीं। वह आईं जरूर, लेकिन स्टेज पर नहीं गईं और थोड़ी देर में चुपचाप निकल गईं। जावेरी का कहना है कि फोटोग्राफर्स दोनों को एक साथ कैद करना चाहते थे, लेकिन माधुरी ने जानबूझकर दूरी बनाए रखी।
शादी की थी बात, पर हालात ने बदला फैसला
जावेरी ने दावा किया कि दोनों के बीच गंभीर रिश्ता था और माधुरी की मां भी चाहती थीं कि वे शादी करें। लेकिन संजय की गिरफ्तारी के बाद हालात बदल गए। माधुरी को डर था कि उनका नाम भी जांच में घसीटा जा सकता है। इसी कारण उन्होंने अपने कदम पीछे खींच लिए। हालांकि बाद में उन्होंने डॉक्टर नेने से शादी कर कुछ समय के लिए फिल्म इंडस्ट्री को भी अलविदा कह दिया था।
वर्षों बाद साथ आए स्क्रीन पर
इस विवाद के बाद दोनों ने एक लंबे समय तक साथ में कोई फिल्म नहीं की। अंततः साल 2019 में फिल्म 'कलंक' के जरिए ये जोड़ी फिर एक बार पर्दे पर नजर आई, लेकिन तब तक बहुत कुछ बदल चुका था। हालांकि ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं चली थी।












Click it and Unblock the Notifications