इजराइल में Madhura Naik की बहन-जीजा की हुई हत्या, अब युद्ध में फंसे परिवार के 300 सदस्य
Madhura Naik Family Israel: टीवी एक्ट्रेस मधुरा नायक की लाइफ में इन दिनों काफी उथल-पुथल चल रही है। इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध में एक्ट्रेस ने अपनी बहन और जीजा को खो दिया। दोनों की बच्चों के सामने आतंकियों ने हत्या कर दी। एक्ट्रेस ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर दी थी।
मधुरा नायक ने अब जानकारी दी है कि उनके परिवार के 300 सदस्य इस वक्त इजरायल में फंसे हुए हैं। बता दें कि, मधुरा खुद भारत में रहती हैं लेकिन उनके माता-पिता समेत पूरा परिवार इजराइल में बसा हुआ है। अभिनेत्री की मां एक इजराइली और पिता एक हिंदू हैं। उनकी बहन और जीजा की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में वह बताती हैं कि अब भी उनके परिवार के करीब 300 सदस्य इजराइल में फंसे हुए हैं। एक्ट्रेस ने कहा "मेरे परिवार ने मुझे बहन और जीजा के लापता होने की सूचना दी, और 24 घंटों के बाद ही उनके शवों की पहचान की गई। उनके साथ कार में मौजूद उनके बच्चों को ड्यूटी पर मौजूद अधिकारियों ने वापस ले लिया।"
मधुरा नायक ने आगे बताया कि, सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करने के बाद उन्हें खराब कमेंट्स कर लोग ट्रोल कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने कहा, 'मुझे समझ नहीं आ रहा कि कुछ लोग मासूम लोगों की जान जाने को लेकर इतने सीरियस आखिर क्यों नहीं हैं। उन्हें ये समझ नहीं आ रहा है कि ऐसे युद्ध में केवल मासूम लोग ही अपनी जान गंवाते हैं।'












Click it and Unblock the Notifications