मधुबाला से शादी करने के लिए किशोर कुमार ने नहीं बदला था धर्म, एक्ट्रेस की बहन ने किया खुलासा
दिग्गज एक्ट्रेस मधुबाला का जादू सिर्फ फैंस ही नहीं, बल्कि कई एक्टर्स पर भी चलता था। आज भी मधुबाला लोगों के दिलों में राज करती हैं। एक्ट्रेस की बायोपिक पर काम चल रहा है। ऐसे में उनकी बायोपिक से जुड़ा एक अहम खुलासा दिवंगत
मुंबई,

मधुर ने किया बड़ा खुलासा
मधुबाला का जिक्र हो और किशोर कुमार की बात ना आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। एक्ट्रेस ने साल 1960 में मशहूर अभिनेता किशोर कुमार से शादी की थी। ऐसे में कई लोगों का मानना है कि मधुबाला से शादी करने के लिए किशोर कुमार ने अपना धर्म बदला था। अब इस बात को लेकर खुद मधुबाला की बहन ने बड़ा खुलासा किया है। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, मधुबाला की बहन मधुर ने बताया कि किशोर कुमार ने उनकी बहन से शादी करने के लिए अपना धर्म कभी नहीं बदला।

किशोर कुमार ने नहीं बदला धर्म
बताते चलें कि मधुबाला ने साल 1960 में किशोर कुमार से शादी की थी। मधुबाला मुस्लिम थीं और किशोर कुमार हिंदू। ऐसे में कई लोगों को लगता था कि किशोर कुमार ने मधुबाला से शादी करने के लिए अपना धर्म बदला था। मधुर ने बताया कि कई लोगों का मानना है कि किशोर कुमार ने मधु आपा से शादी करने के लिए अपना धर्म बदला था लेकिन ये सच नहीं है। वे हिंदू थे और हिंदू ही चल बसे थे। हमारे परिवार में जिन्होंने भी शादी की है, किसी ने भी अपना धर्म नहीं बदला।

पंजाबी परिवार में हुई मधुबाला की बहन की शादी
बताते चलें कि मधुबाला की बहन मधुर की शादी हिंदू पंजाबी परिवार में हुई। उनकी एक और बहन चंचल की शादी भी पंजाबी परिवार में ही हुई। इसके अलावा उनकी दो बहनों ने पारसी परिवार में ब्याह किया।

कम उम्र में ही चल बसीं मधुबाला
आपको बता दें कि मधुबाला महज 36 साल की उम्र में ही दिल की बीमारी से जूझ रही थीं। इसके साथ ही साल 1969 में उन्होंने हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया था।












Click it and Unblock the Notifications