India Lockdown Trailer: कोरोना महामारी का दर्द बयां करेगी फिल्म 'इंडिया लॉकडाउन', देखें ये दमदार ट्रेलर

कोरोना महामारी पर बनी फिल्म 'इंडिया लॉकडाउन' का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज हो गया है। जिसमें लोगों के लॉकडाउन दर्द को बयां किया गया।

India Lockdown Trailer: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर मधुर भंडारकर अब कोरोना महामारी पर बनी फिल्म 'इंडिया लॉकडाउन' लेकर आ रहे हैं। जिसका ट्रेलर 17 नवंबर को रिलीज किया जा चुका है। ये फिल्म साल 2020 में आई कोरोना महामारी के दौरान लोगों पर आई मुसीबत को दर्शाती है। फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह उस वक्त लोग तरह-तरह की परेशानियों से गुजरे थे।

India Lockdown Trailer

लॉकडाउन के दर्द को दर्शाती है फिल्म
'इंडिया लॉकडाउन' के ट्रेलर में ये दिखाया गया है कि किस तरह पूरे देशभर में लगे लॉकडाउन ने लोगों की पूरी जिंदगी बदल के रख दी। ये तो सभी जानते हैं कि जब सरकार ने साल 2020 की शुरुआत के 21 दिन के लॉकडाउन का ऐलान किया था। तो लोगों ने जैसे तैसे वो समय काट लिया था। लेकिन जब ये लॉकडाउन सरकार द्वारा आगे बढ़ाया गया तो इससे लोगों की जिंदगी बेहाल हो गई। आर्थिक तंगी के चलते लोगों के लिए जीना दूभर हो गया था। यही सभ इस फिल्म में दर्शाया जाएगा।

इस दिन फिल्म होगी रिलीज
गुरुवार को जी स्टूडियोज के यूट्यूब चैनल पर 'इंडिया लॉकडाउन' फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। ये ट्रेलर देख लोग इमोशनल हो जाएंगे। बता दें कि ये फिल्म थिएटर में नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर अगले महीने 2 दिसंबर को रिलीज की जाएगी। फिल्म में प्रतीक बब्बर, श्वेता बासु प्रसाद, साई ताम्हणकर, अहाना कुमार, प्रकाश बेलावेदी जैसे बड़े कलाकार नजर आएंगे। यहां देखें ट्रेलर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+