बॉक्स ऑफिस में तोड़-फोड़ मचाएंगी ये 8 फिल्में, हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स में बनेगा नया इतिहास

दिनेश विजन की मैडॉक फिल्म्स के लिए साल 2024 धमाकेधार रहा है। राजकुमार राव-श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 और अभय वर्मा स्टारर मुंज्या ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। मैडॉक की हॉरर कॉमेडी फिल्म में अच्छी पकड़ बन गई है। ऐसे में उन्हें पता है कि दर्शकों को किस तरह की स्टोरी पसंद आ रही हैं। इस जॉनर में ये प्रोडक्शन हाउस कुछ बड़ा प्लान कर रहा है। नए साल पर उन्होंने अपने इस मैसिव प्लान का अनाउंसमेंट किया है।

मैडॉक ने 2025 से लेकर 2028 तक का अपना शेड्यूल और फिल्म रिलीज के डेट अनाउंस की है। इसमें 8 फिल्में हैं, जो सभी हॉरर कॉमेडी जॉनर की फिल्म हैं। इसमें स्त्री 3 और मुंज्या का सीक्वल भी शामिल हैं। इसमें कौन-कौन सी फिल्में शामिल हैं पढ़िए ये रिपोर्ट।

maddock films announce 8 new movies

थामा
मैडॉक की ये फिल्म वैंपायर वाली है। इस फिल्म में 'स्त्री 2' के एक किरदार का रेफ्रेंस होगा। वो इस पार्ट में नजर भी आ चुका है। जब भेड़िया यानी वरुण आता है, तब उसका जिक्र सामने आता है। रिपोर्ट्स की माने तो थामा में आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदन्ना और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी लीड रोल में हैं। खबरें है फिल्म की शूटिंग शुरू जारी है। मेकर्स इसे दिवाली 2025 में रिलीज करेंगे।

शक्ति शालिनी
इस फिल्म में लीड रोल में कियारा आडवाणी दिखाई देंगी। इसका पहले नाम देवी रखा गया था। लेकिन इसका टाइटल बदल दिया गया। ये सुपरनैचुरल जॉनर की है। ये भी इस साल के आखिर में रिलीज होगी।

भेड़िया 2
वरुण धवन स्टारर भेड़िया का ये सीक्वल है। हालांकि पहले पार्ट को इतना अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला था। अब मेकर्स ने इसके दूसरे पार्ट को बनाने का फैसला किया है। रिलीज के लिए इसे 14 अगस्त 2026 की तारीख दे गई है।

चामुंडा
चामुंडा की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। इसमें आलिया भट्ट के होने की खबरें हैं। कहा जा रहा है कि सबकुछ फाइनल भी हो चुका है। हालांकि बिना कास्ट के इस फिल्म को रिलीज के लिए 04 दिसंबर 2026 को शेड्यूल किया गया है।

महामुंज्या
ये साल 2024 में आई मुंज्या की सीक्वल होगी। मुंज्या 2024 में आई कम बजट की सबसे बड़ी हिट फिल्म रही है। इसी कामयाबी को भुनाने के लिए मेकर्स ने इसके दूसरे पार्ट की अनाउंसमेंट की है। हालांकि ये फिल्म 24 दिसंबर 2027 में रिलीज होगी।

स्त्री 3
स्त्री की तीसरी किश्त, इसमें अक्षय कुमार के विलन बनेंगे। उन्हें स्त्री 2 में इंड्रोस किया गया था। उसी को आगे लेकर जाएंगे। हालांकि अभी तक दोनों में से किसी ने इस बात को कंफर्म नहीं किया है। लेकिन ये तय है कि वो इस यूनिवर्स का हिस्सा हैं। ये फिल्म 13 अगस्त 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

पहला महायुद्ध
इस फिल्म में यूनिवर्स के सभी विलेन एक दूसरे से भिड़ने आएंगे। इसें एवेंजर्स की तर्ज पर बनाने की प्लानिंग है। इस पार्ट में सभी विलेन की लड़ाई खत्म नहीं होगी। ये फिल्म 11 अगस्त 2028 को रिलीज़ होगी।

दूसरा महायुद्ध
इस पार्ट में सभी विलेन समाप्त होंगे। जैसे 'अवेंजर्स: एंडगेम' में हुआ था। इस पार्ट में मैडॉक की हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का फेज खत्म होगा। ये फिल्म 18 दिसंबर 2028 को रिलीज़ होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+