मां तनुजा के बीमार होने के बावजूद शूटिंग पर पहुंचीं तनीषा मुखर्जी, चेहरे पर नजर आई चिंता, लोगों ने कही ये बात

Tanishaa Mukerji Viral Video: हिंदी सिनेमा की लिजेंड्री एक्ट्रेस तनुजा की तबीयत काफी खराब है और इसके चलते उन्हें मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तनुजा इस समय आईसीयूमें भर्ती हैं। इन सबके बीच तनुजा की बेटी और एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी को डांस रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा' के सेट पर स्पॉट किया गया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग तनीषा की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

मां के बीमार होने पर भी तनीषा ने की शूटिंग
आपको बता दें कि एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी ने इस बार डांस रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा 11' में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया है। लोगों को तनीषा का डांस भी खूब पसंद आ रहा है। वहीं हाल ही में एक्ट्रेस की मां तनुजा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। इन सबके बीच भी तनीषा हिम्मत करके अपनी शूटिंग पूरी करने के लिए रिएलिटी शो के सेट पर पहुंची थी।

tanuja

वायरल हुआ तनीषा का वीडियो
तनीषा मुखर्जी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तनीषा पिंक कलर के लहंगे में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। हालांकि उनकी आंखों में अपनी मां को लेकर चिंता और उदासी साफ दिखाई दे रही थी। उन्होंने पैपराजी को पोज भी दिए लेकिन उनके चेहरे से हंसी गायब थी। तनीषा की इस हिम्मत और काम के लिए डेडिकेशन को देखने के बाद से लोग उनसे काफी इंप्रेस हो गए हैं। एक्ट्रेस की जमकर तारीफ हो रही है।

तनीषा मुखर्जी का फिल्मी करियर
आपको बता दें कि तनीषा मुखर्जी हिंदी सिनेमा की लिजेंड्री एक्ट्रेस तनुजा की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की छोटी बहन हैं। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2003 में आई फिल्म 'Sssshhh...' से की थी। इसके बाद वह 'नील एन निक्की' और 'टैंगो चार्ली' जैसी फिल्मों में नजर आई थीं लेकिन वह अपनी बड़ी बहन और मां जितनी सफलता हासिल नहीं कर पाई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+