बेटी अरियाना के साथ नजर आईं मां महिमा चौधरी, यूजर्स बोले- ये तो कई हीरोइनों की छुट्टी कर देगी

अरियाना अपनी मां महिमा चौधरी के साथ फिल्म 'ऊंचाई' की स्पेशल स्क्रीनिंग पर पहुंची थीं। वैसे ज्यादातर समय अरियाना कैमरे से दूर ही नजर आती हैं लेकिन इस इवेंट पर उन्होंने अपनी मां के साथ शिरकत की।

Mahima Chaudhry Daughter: गत बुधवार को मुंबई में राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म 'ऊंचाई' की स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया था। इस इवेंट को बॉलीवुड के शानदार एक्टर अनुपम खेर होस्ट कर रहे थे। आपको बता दें कि अनुपम खेर ने इस फिल्म में भी अभिनय किया है। इस खास मौके पर बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सेलेब्स ने अपनी मौजूदगी दर्ज की थी। इन कलाकारों में सलमान खान, अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, जया बच्चन, कंगना रनौत, काजोल, भाग्यश्री जैसे सेलेब्स मौजूद थे। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी भी अपनी बेटी के साथ इस इवेंट पर पहुंची थीं। ऐसे में पैपराजी ने जमकर महिमा चौधरी की बेटी के फोटोज खीचें। वहीं महिमा ने भी बेटी के साथ जमकर पोज दिए।

बेटी अरियाना के साथ महिमा चौधरी ने की एंट्री

बेटी अरियाना के साथ महिमा चौधरी ने की एंट्री

आपको बता दें कि इन दिनों बॉलीवुड में कई स्टार किड्स अपनी डेब्यू को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। जल्द ही बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान से लेकर श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर भी बॉलीवुड की फिल्मों में नजर आने वाली हैं। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। हालांकि कुछ स्टार किड्स ऐसे में भी हैं जो लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करते हैं और इनमें से एक्ट्रेस महिमा चौधरी की बेटी अरियाना चौधरी भी हैं।

अरियाना ने पैपराजी को दिए जमकर पोज

अरियाना ने पैपराजी को दिए जमकर पोज

हाल ही में अरियाना अपनी मां महिमा चौधरी के साथ फिल्म 'ऊंचाई' की स्पेशल स्क्रीनिंग पर पहुंची थीं। वैसे ज्यादातर समय अरियाना कैमरे से दूर ही नजर आती हैं लेकिन इस इवेंट पर उन्होंने अपनी मां के साथ शिरकत की और पैपराजी को जमकर पोज दिए। महिमा चौधरी भी इेंट में अपनी बेटी अरियाना का हाथ थामे नजर आ रही थीं। ऐसे में महिमा चौधरी और उनकी बेटी अरियाना की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। लोज जमकर अरियाना के बारे में चर्चा कर रहे हैं।

अरियाना के लुक की हो रही है तारीफ

अरियाना के लुक की हो रही है तारीफ

सोशल मीडिया पर महिमा चौधरी की बेटी अरियाना की तस्वीरें और वीडियोज वायरल होने के बाद से लोग उनके लुक को लेकर चर्चा कर रहे हैं। लोग अरियाना की नैचुरल खूबसूरती की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने अरियाना की वायरल हो रहीं तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा है- जहां स्टार किड्स इतनी मेहनत करके फिर भी खूबसूरत नहीं लगते ये बिना कुछ किए ही बहुत प्यारी लग रही है। सब एक तरफ और ये अकेली एक तरफ। एक और यूजर ने लिखा है- ये बिल्कुल अपनी मां की कॉपी लग रही है।एक शख्स ने तो अरियाना की तुलना बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ की है और कहा है कि यो ते कई हीरोइनों की छुट्टी कर देगी।

सिंगल मदर के रूप में बेटी को पाला

सिंगल मदर के रूप में बेटी को पाला

जानकारी के अनुसार अरियाना महिमा चौधरी और बॉबी मुखर्जी की बेटी हैं। बॉबी मुखर्जी और महिमा चौधरी ने साल 2006 में शआदी कर ली थी। हालांकि साल 2013 में उनके रिश्ते में कुछ मनमुटाव के चलते दोनों का तलाक हो गया था। महिमा एक सिंगल मदर के रूप में बेटी अरियाना को पाल रही हैं। बेटी की अच्छे से परवरिश करने के चलते ही महिमा चौधरी ने फिल्मों से दूरी बना ली थी।

महिमा चौधरी ने बताई थी ब्रेस्ट कैंसर की बात

महिमा चौधरी ने बताई थी ब्रेस्ट कैंसर की बात

कुछ समय पहले ही बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने बताया था कि वह ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। फिल्म 'परदेस' से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस महिमा चौधरी न सिर्फ अपनी चुलबुली एक्टिंग के लिए फेमस थीं बल्कि लोग उनकी खूबसूरती के भी दीवाने थे। महिमा चौधरी लंबे समय से बॉलीवुड इंडस्ट्री और ग्लैमर वर्ल्ड से दूर हैं। उनका एक वीडियो बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में महिमा चौधरी बता रही थीं कि किस तरह अनुपम खेर ने उनसे एक प्रोजेक्ट के लिए संपर्क किया था जिसके बाद उन्होंने अपनी बीमारी के बारे में उन्हें बताया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+