मां काजोल ने करवाया बेटी निसा देवगन का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन, पहले दिखती थीं ऐसी अब हुआ ऐसा हाल
Nysa Devgan Body Transformation: निसा देवगन के ट्रांसफॉर्मेशन में उनकी मां और एक्ट्रेस काजोल का बहुत बड़ा हाथ है। निसा का लुक बीते कुछ सालों में काफी ज्यादा बदल गया है।

Nysa Devgan Body Transformation: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और एक्ट्रेस काजोल की बेटी निसा देवगन इन सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। निसा देवगन ने अभी तक बॉलीवुड में एंट्री नहीं की है लेकिन वह हर पार्टीज और इवेंट्स में नजर आती हैं। ऐसे में उनकी पॉपुलैरिटी किसी और स्टार किड से कम नहीं है। आपको बता दें कि निसा देवगन आजकल सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी हैं। बीते कुछ दिनों में निसा देवगन ने गजब का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया है। अब हर कोई निसा के लुक की बात करता नजर आता है।
निसा देवगन का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो निसा देवगन के ट्रांसफॉर्मेशन में उनकी मां और एक्ट्रेस काजोल का बहुत बड़ा हाथ है। निसा का लुक बीते कुछ सालों में काफी ज्यादा बदल गया है। वह अब पहले से ज्यादा खूबसूरत और ग्लैमरस नजर आने लगी हैं। जानकारी के अनुसार निसा देवगन ने अपने इस बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के लिए हेल्थ और ब्यूटी हैक्स को अपनाया है।
निसा देवगन का नया लुक
काजोल ने कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर बताया था कि वह अपनी बेटी निसा देवगन के हेल्थ और लुक का पूरा ख्याल रख रही हैं। निसा देवगन रेगुलर बेसिस पर इन सब चीजों को फॉलो कर रही हैं। इसमें उनकी मां काजोल उनका साथ देती हैं।
निसा देवगन की हेल्दी डाइट
काजोल ने हाल ही में एक इंटरव्यू में निसा के हेल्थ और ब्यूटी हैक्स के बारे में खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि निसा अपने फिगर को मेंटन रखने के लिए हर दिन खाली पेट 2-3 गिलास हल्का गर्म पानी पीती हैं। इसके अलावा वह एक अच्छी डाइट भी फॉलो करती हैं। निसा को उबली हुई सब्जियां, फल और दलिया खाना खूब पसंद है। इसके अलावा वह उबले अंडे भी खाती हैं। निसा किसी भी पार्टी में हैवी डाइट नहीं लेती हैं। वह हमेशा हेल्दी खाना पसंद करती हैं।
निसा देवगन का फिटनेस
काजोल ने ये भी बताया था कि निसा को अपने पापा अजय देवगन की तरह फिटनेस काफी पसंद है। निसा फिट रहने के लिए रोजाना योग और कार्डियो करती हैं। इसमें पापा अजय देवगन उनका पूरा साथ देते हैं। निसा अपने पापा के साथ रोज जिम में पसीना बहाती हैं।
काजोल के साथ निसा की बॉन्डिंग
काजोल ने बताया कि निसा देवगन अपने लुक का भी काफी ध्यान रखने लगी हैं। निसा अपनी स्किन हेल्थ और ब्यूटी से जुड़ी हर चीज को बारीकी से अपनाती हैं और इंटरनेट पर इससे जुड़ी चीजें सर्च करती रहती हैं। काजोल ने कहा थआ कि निसा अपने पापा से ज्यादा अपनी मां के साथ अटैच्ड हैं। वह अपनी मां काजोल की हर मानती हैं और लाइमलाइट में छाई रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications