Lust Stories 2 Teaser: 'लस्ट स्टोरीज 2' का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, जानें कब और कहां देखें ये वेब सीरीज

Lust Stories 2 Teaser Out: 'लस्ट स्टोरीज 2' वेब सीरीज का दमदार टीजर रिलीज हो गया है। लोग इसे लेकर चर्चाएं कर रहे हैं। इस वेब सीरीज में भी चार डायरेक्टर्स की कहानी है।

lust stories 2

Lust Stories 2 Teaser Out: ओटीटी पर वेब सीरीज 'लस्ट स्टोरीज' ने एक समय पर खूब धूम मचाई थी और अब इस सीरीज का दूसरी पार्ट आपका मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। हिंदी वेब सीरीज 'लस्ट स्टोरीज 2' नई कहानियों और नए कास्ट के साथ ओटीटी पर वापस लौट रही है। आपको बता दें कि 'लस्ट स्टोरीज 2' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस बार इस सीरीज में काजोल, नीना गुप्ता, तमन्ना भाटिया, विजय वर्मा, मृणाल ठाकुर जैसे कई स्टार्स नजर आ रहे हैं।

नई कहानियां और नया कास्ट
'लस्ट स्टोरीज 2' के टीजर में कई दमदार कलाकरों को एकसाथ देखकर लोग खुश हो गए हैं। इस वेब सीरीज को जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि वेब सीरीज 'लस्ट स्टोरीज' का पहला पार्ट साल 2018 में रिलीज हुआ था। इसमें चार डायरेक्टर्स की कहानी दिखाई गई थी जिनमें अनुराग कश्यप, जोया अख्तर, दिबाकर बनर्जी और करण जौहर शामिल थे। ये साल 2013 की एंथोलॉजी मूवी 'बॉम्बे टॉकीज' के कॉन्सेप्ट पर बेस्ड थी। इसमें राधिका आप्टे, भूमि पेडनेकर, मनीषा कोइराला, कियारा आडवाणी, अकाश थोसर, विक्की कौशल और नेहा धूपिया को देखा गया था। देखें टीजर-

'लस्ट स्टोरीज 2' कब और कहां देखें
इसी बीच 'लस्ट स्टोरीज 2' का दमदार टीजर रिलीज होते ही चारों तरफ इसे लेकर चर्चाएं हो रही हैं। इसका टीजर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इस वेब सीरीज में भी चार डायरेक्टर्स की कहानी है जिसमें अमित रविंद्रनाथ शर्मा, कोंकणा सेन शर्मा, आर बाल्की और सुजॉय घोष का नाम शामिल है। वहीं इन कहानियों में अमृता सुभाष, अंगद बेदी, काजोल, कुमुद मिश्रा, मृणाल ठाकुर, नीना गुप्ता, तमन्ना भाटिया, तिलोत्तमा शोम और विजय वर्मा जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। ये वेब सीरीज आगामी 29 जून 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+