Lust Stories 2 की स्क्रीनिंग में रोमांटिक हुए विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया, कैमरे के सामने किया ये काम
Lust Stories 2: इस समय बॉलीवुड इंडस्ट्री में नए कपल यानी तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा की जमकर चर्चाएं हो रही हैं। ये कपल आजकल एकसाथ हर जगह पर नजर आ रहा है। हाल ही में इन दोनों को 'लस्ट स्टोरीज 2' की स्पेशल स्क्रीनिंग में भी एकसाथ देखा गया था। दोनों न सिर्फ अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा बटोर रहे हैं, बल्कि उनकी फिल्म 'लस्ट स्टोरीज 2' भी सुर्खियों में छाई हुई है। लोग इस फिल्म को देखने के लिए इसका बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
आपको बता दें कि फिल्म 'लस्ट स्टोरीज 2' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आगामी 29 जून 2023 को रिलीज हो रही है। फिल्म में तमन्ना भाटिया, विजय वर्मा के साथ साथ काजोल, मृणाल ठाकुर, नीना गुप्ता, तिलोत्तमा शोम और अंगद बेदी भी नजर आएंगे।

'लस्ट स्टोरीज 2' की स्पेशल स्क्रीनिंग
इसी बीच गत 27 जून को इस फिल्म का मुंबई में ग्रैंड प्रीमियर रखा गया था। इसमें बॉलीवुड के कई सितारे और 'लस्ट स्टोरीज 2' की कास्ट भी पहुंची थी। लेकिन सबकी निगाहें बी टाउन के नए कपल तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा पर टिकी हुई थीं। इस स्पेशल स्क्रीनिंग पर दोनों की जोड़ी कमाल की लग रही थी।
साथ में नजर आए विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया
अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल करने के बाद ये पहली बार था, जब तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा ने साथ में पैपराजी को जमकर पोज दिए। दोनों की जोड़ी काफी अच्छी लग रही थी। 'लस्ट स्टोरीज 2' की स्पेशल स्क्रीनिंग में तमन्ना और विजय वर्मा एक-दूसरे में खोए नजर आए। कैमरे पर पोज देते हुए जहां तमन्ना हंस रही थीं, वहीं विजय वर्मा काफी शरमा रहे थे। हालांकि दोनों बीच बीच में रोमांटिक होते हुए भी नजर आ रहे थे।
'लस्ट स्टोरीज 2' का ट्रेलर देख उड़ गए थे लोगों के होश
'लस्ट स्टोरीज 2' की स्क्रीनिंग पर आर. बाल्की, कोंकणा सेन शर्मा, रुचिका कपूर और सुजॉय घोष भी नजर आए थे। आपको बता दें कि फिल्म 'लस्ट स्टोरीज 2' के दमदार ट्रेलर को देखकर लोगों के होश उड़ गए थे। इस फिल्म में बूढ़ी दादी बनी नीना गुप्ता से लेकर बोल्डनेस की सारी हदें तोड़ती नजर आईं तमन्ना भाटिया ने सोशल मीडिया पर आग लगी दी थी। 'लस्ट स्टोरीज 2' में अलग-अलग 4 कहानियां हैं, जिन्हें आर. बाल्की, कोंकणा सेन शर्मा, अमित शर्मा और सुजॉय घोष ने डायरेक्ट किया है।












Click it and Unblock the Notifications