शाहरुख खान के 'मन्नत' के लुक में आया ऐसा बदलाव, घर की तस्वीरें देख खुली रह गईं सबकी आंखें

Shah Rukh Khan Mannat: शाहरुख खान के घर 'मन्नत' का ये नया नेम प्लेट इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग 'मन्नत' की तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

Shah Rukh Khan Mannat: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान का घर 'मन्नत' मुंबई घूमने आने वालों के लिए किसी बड़े टूरिस्ट प्लेस से कम नहीं है। शाहरुख खान का कोई न कोई फैन आपको हर वक्त उनके बांद्रा स्थित घर 'मन्नत' के बाहर जरूर नजर आ जाएगा। 'मन्नत' को लेकर शाहरुख खान के फैंस काफी उत्साहित रहते हैं। फिलहाल शाहरुख खान के घर 'मन्नत' का अब एक नया लुक सामने आया है। लोकप्रिय लैंडमार्क को हाल ही में एक नई एलईडी नेम प्लेट मिली है, जो अंधेरे में चमकती रहती है। साथ ही घर की एंट्री भी बदल दी गई है। शाहरुख खान के घर 'मन्नत' का ये नया नेम प्लेट इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग 'मन्नत' की तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

बदल गया 'मन्नत' का लुक

बदल गया 'मन्नत' का लुक

सोशल मीडिया पर वायरल ही रही 'मन्नत' की नई नेम प्लेट से घर का आगे का व्यू काफी जानदार लग रहा है। दरअसल शाहरुख खान के फैंस हर रोज तस्वीरें और सेल्फी क्लिक करने के लिए वहां जाते हैं और एक्टर भी खास मौकों पर फैंस से मिलने के लिए 'मन्नत' की बालकनी में नजर आते हैं। हालांकि 'मन्नत' के इस नए लुक ने फैंस को हैरान कर दिया है। फैंस अब 'मन्नत' को देखने के लिए और ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं। फैंस जानना चाहते हैं कि आखिरकार 'मन्नत' में क्या नए बदलाव हुए हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं 'मन्नत' की तस्वीरें

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं 'मन्नत' की तस्वीरें

आपको बता दें कि गत 20 नवंबर (रविवार) को शाहरुख खान फैन क्लब ने 'मन्नत' के नए लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जानकारी के अनुसार इस साल की शुरुआत में 'मन्नत' के गेट के सामने लगी नेम प्लेट को हटा दिया गया था क्योंकि इसकी मरम्मत की जा रही थी। अब, एक नई नेम प्लेट लगाई गई है, जिसे कई फैंस 'डायमंड नेम प्लेट' कह रहे हैं। एलईडी नेम प्लेट के साथ साथ 'मन्नत' का मेन गेट भी बदल दिया गया है। पुराने, जंग लगे गेट की जगह पर नए काले और सफेद रंग का गेट लगाया गया है।

लगाया गया नया गेट और नई नेम प्लेट

शाहरुख खान फैन क्लब ने 'मन्नत' की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं जो कि तेजी से वायरल हो रहे हैं। लोग इन तस्वीरों पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। शाहरुख खान फैन क्लब ने इन तस्वीरों और वीडियोज को ट्विटर पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- आखिरकार हमारा इंतजार खत्म हुआ और यहां नए गेट के साथ मन्नत में हमारी प्यारी डायमंड नेम प्लेट लग गई है। तस्वीरों में नई नेम प्लेट दिखाई दे रही है, जिस पर मन्नत और लैंड्स एंड लिखा है। ये अंधेरे में भी चमक रही हैं।

अचानक गायब हो गई थी पुरानी नेम प्लेट

अचानक गायब हो गई थी पुरानी नेम प्लेट

आपको बता दें कि कई फैंस नई नेमप्लट लगने के बाद ही नए गेट के सामने फोटो खिंचवाते नजर आए। कई फैंस ने तो शाहरुख खान के सिग्नेचर रेज्ड आर्म्स पोज की नकल भी की। गत अप्रैल 2022 में 'मन्नत' तब ट्रेंड में आया था, जब सालों बाद गेट पर नई नेम प्लेट लगाई गई थी। लेकिन एक महीने के अंदर ही लोगों ने नोटिस किया था कि नई नेम प्लेट गायब हो गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उस नेमप्लेट को मरम्मत के लिए ले जाया गया था। वह नेम प्लेट कभी वापस नहीं आई लेकिन 6 महीने बाद आखिरकार उसकी जगह नई नेम प्लेट लग गई है।

लोगों का पसंदीदा सेल्फी स्पॉट

लोगों का पसंदीदा सेल्फी स्पॉट

शाहरुख खान के फैंस की मानें तो 'मन्नत' नेम प्लेट सालों से सभी के लिए पसंदीदा सेल्फी स्पॉट है। लोग शाहरुख खान के घर 'मन्नत' के बाहर जाकर उनकी नेम प्लेट के आगे खड़े होकर फोटो खिंचवाना पसंद करते हैं। वहीं शाहरुख खान भी खास मौकों पर 'मन्नत' की बालकनी से अपने फैंस का अभिवादन करते हैं। वह अपने बच्चों को भी अपने साथ फैंस के सामने लाते हैं और सबको धन्यवाद कहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+