टैलेंटेड युवाओं के लिए मसीहा बना ये गायक, हजारों जरूरतमंदों को काम दे रहे लोकेश गर्ग
नामचीन भारतीय गायक ,संगीतकार, अभिनेता, और संगीत निर्माता लोकेश गर्ग ने नए चेहरों को तराशने और उनकी प्रतिभा को एक मंच देने की ठान ली हैं। मनोरंजन की दुनिया मे एक अरसे से काम कर रहे सिंगर लोकेश शर्मा ने अब अपनी प्रोडक्शन कंपनी, डे एन डेज फिल्म्स एंड एंटरटेनमेंट की शुरुआत करके मनोरंजन उद्योग में टैलेंटेड और जरूरतमंद आर्टिस्ट को काम देने का अनोखा मंच खड़ा कर दिया हैं । गर्ग का ये नया कदम इंडस्ट्री में आने वाले नए लोगो को उनकी प्रतिभा के अनुसार अलग अलग मौके देगा।
दस साल के उम्दा करियर के दौरान, लोकेश गर्ग ने अपने आप को एक अच्छे कलाकार के रूप में स्थापित किया है, उन्होंने धार्मिक संगीत, पॉप हिट्स, और अभिनय के जरिये लोगों का दिल भी जीता है। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर उन्होंने अच्छी खासी फैन फॉलोइंग हासिल भी हैं।

लोकेश के काम ने करोड़ों दर्शकों को आकर्षित किया है। अपने करियर के दौरान, गर्ग ने 'तू ही वजूद', 'पीते पीते', और 'रुक रुक' जैसे पॉप गानों के साथ-साथ 'ये मां होती है' और 'तेरी सूरत ने सांवरिया' जैसे धार्मिक हिट्स दिए हैं। म्यूजिक इंडस्ट्री में उनकी प्राप्तियां ने उनको भारत के सबसे प्रतिभाशाली और सफल गायको के रूप में स्थापित किया है ।
लोकेश गर्ग, जिनका जन्म 1 जुलाई, 1980 को हुआ था की पहचान एक बहुमुखी प्रतिभा के रूप में है जिन्होंने 2011 में धार्मिक संगीत से अपने करियर शुरू की थी और उसके बाद पॉप संगीत में प्रवेश किया। गर्ग ने 'तू ही वजूद' और 'पीते पीते' जैसे हिट्स के साथ संगीत उद्योग में एक महत्वपूर्ण प्रभाव डाला है, और उसके बाद अभिनय में भी प्रवेश किया।












Click it and Unblock the Notifications