88 साल की उम्र में अकेले वोट डालने पहुंचे धर्मेंद्र, हेमा मालिनी और ईशा देओल ने भी किया मतदान
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 का पांचवा चरण शुरू हो चुका है। जिसके चलते मुंबई में सुबह से मतदान केंद्रों के बाहर लंबी लाइन लगी हुई है। आम जनता से लेकर तमाम बड़े सितारे वोट डालने पहुंचे। इस लिस्ट में अक्षय कुमार, फरहान अख्तर, जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव शामिल हैं।
अब देओल परिवार भी वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंचा। बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र ने 88 साल की उम्र में भी वोट डालने पहुंचे। जबकि हाल ही में एक्टर ने जानकारी दी थी कि वह काफी बीमार हैं। इसके बावजूद इस उम्र में उनका वोट डालना युवाओं के लिए एक बड़ा संदेश है। हालांकि इस दौरान मतदान केंद्र में धर्मेंद्र अकेले नजर आए।

Recommended Video
वोट डालने के बाद धर्मेंद्र ने मीडिया से भी बातचीत की। उन्होंने वोट की अपील वाले सवाल पर कहा कि, "जनता जानती है कि कैसे एक अच्छा भारतीय बनना है और भारत कैसे आगे ले जाना है। मुझे यकीन है वे एक अच्छे भारतीय हैं।"
धर्मेंद्र के अलावा उनकी पत्नी और अभिनेत्री हेमा मालिनी भी वोट डालने पहुंची। इस दौरान उनके साथ ईशा देओल भी नजर आईँ। दोनों ने अपनी उंगली में वोटिंग की श्याही दिखाती हुई नजर आईं। दोनों ने कैमरे के आगे फ्लॉन्ट किया और साथ में फोटो भी क्लिक कराई। देओल परिवार का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इसके बाद ईशा देओल मीडिया से रुबरू हुईं और उन्होंने लोगों से वोट डालने की अपील की। एक्ट्रेस ने कहा कि, 'यही कहूंगी सबसे कि हमारा हक है बाहर आइए और वोट कीजिए क्योंकि अगर आप वोट नहीं करते हो और बाद में कहते हो कि सही नहीं हुआ तो ये आप पर है। एक-एक वोट मायने रखता है। तो जरूर आज के दिन जरूर बाहर निकलकर वोट डालने आइए।" इसके अलावा ईशा देओल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी जमकर तारीफ की।
बता दें कि, देशभर के 6 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में आज लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण के लिए मतदान हो रहा है। जिन 8 राज्यों में आज वोटिग हो रही है उसमें झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, जम्मू कश्मीर, लद्दाख और पश्चिम बंगाल शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications