Lok Sabha Election 2024: शाहरुख,आमिर,ऋतिक के लुक ने लोगों को किया हैरान, किसी ने बोला Hot तो किसी को लगा Cool
Film stars in Black Look: लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण के तहत आज देश के 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों पर मतदान हुआ। जिन सीटों पर आज मतदान हुआ उनमें मुंबई की 6 सीटें शामिल हैं, जिनके नाम हैं मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर पूर्व, मुंबई उत्तर पश्चिम, मुंबई उत्तर मध्य, मुंबई दक्षिण और मुंबई दक्षिण मध्य।
मायानगरी मुंबई में आज पोलिंग बूथ पर फिल्मी सितारों का जमाव़ड़ा दिखा। मशहूर फिल्मी सितारों ने मतदान करके लोकतंत्र के पर्व में जमकर हिस्सा लिया और लोगों से भी वोट करने की अपील की।

इन सितारों में शाहरुख खान, ऋतिक रोशन, सैफ अली खान, आमिर खान, प्रेम चोपडा, संजय दत्त, धर्मेंद्र, सनी देओल , इमरान हाशमी , वरुण धवन , जैकी श्राॉफ, टाइगर श्रॉफ, चंकी पांडे, अरबाज खान, सुनील शेट्टी, रणबीर कपूर, मनोज तिवारी, रणवीर सिंह , अनिल कपूर का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है।
फिल्मी सितारों ने किया मतदान, लोगों से की वोट करने की अपील
वैसे तो सभी सितारे मतदान करने के बाद लोगों से वोट करने की अपील करते आए लेकिन शाहरुख खान, आमिर खान, ऋतिक रोशन, इमरान हाशमी, शरमन जोशी, एक्टर रंजित, अनिल कपूर यहां तक कि मशहूर लेखक और सलमान खान के पिता सलीम खान के बीच एक चीज बड़ी कॉमन देखी गई, जिसने लोगों को हैरान भी किया और रोमांचित भी और इसी वजह से लोग इस बारे में सोशल मीडिया पर बातें पर भी कर रहे हैं और मजे भी ले रहे हैं।
दिग्गज फिल्मी सितारों ने पहना ब्लैक कलर, लोग हैरान
दरअसल ये सभी सितारे ब्लैक अटायर यानी कि काले रंग के कपड़े पहने हुए थे, कोई काली टी शर्ट में था तो किसी ने ब्लैक शर्ट पहनी हुई थी, सितारों का ब्लैक लुक उन्हें गर्मी में भी 'हॉट' लुक दे गया।

ब्लैक कलर की गिनती ग्लैमरस कलर्स में की जाती हैं
आपको बता दें कि ब्लैक कलर की गिनती ग्लैमरस कलर्स में की जाती हैं। ऐसा कहा जाता है कि काला रंग इंसान की उम्र को कम बताता है और इसी कारण अक्सर फिल्मी सितारे पार्टियों में भी इस रंग के कपड़े को वरीयता देते हैं, ये एक ऐसा कलर है जिसे हर वर्ग के लोग ज्यादा पसंद भी करते हैं।
किसी ने बोला Hot तो किसी को लगा Cool
इसलिए आज जब फिल्मी सितारे मतदान करने आए तो उनका ब्लैक लुक लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। कुछ लोग अपने मनपसंद स्टार्स को ब्लैक कलर में देखकर 'हॉट 'कह रहे हैं तो किसी ने अपने सितारों के लिए 'कूल' शब्द का इस्तेमाल किया है।
6 सीटों पर 120 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर
आपको बता दें कि आज की 6 सीटों पर करीब 120 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई है। इन सीटों पर सीधा मुकाबला भारतीय जनता पार्टी , शिव सेना, शिव सेना (उद्धव ठाकरे) और कांग्रेस के बीच है।
- लोकसभा सीट का नाम- बीजेपी/शिवसेना -कांग्रेस/शिवसेना-उद्धव ठाकरे -बसपा - एआईएमआईएम
- मुंबई उत्तर- पीयूष गोयल ( भाजपा), भूषण पाटिल (कांग्रेस) - रईस डॉक्टर
- मुंबई उत्तरमध्य -वकील उज्वल निकम गायकवाड़ वर्षा एकनाथ (कांग्रेस) अय्यूब अमीन हुंगंड
- मुंबई दक्षिण मध्य- राहुल रमेश शेवाले अनिल यशवन्त देसाई विद्यासागर उपनाम सुरेश भीमराव विद्यागर
- मुंबई दक्षिण- यामिनी यशवन्त जाधव अरविंद गणपत सावंत मोहम्मद शुएब बशीर खतीब
- मुंबई उत्तर पश्चिम -रवीन्द्र दत्तराम वायकर अमोल कीर्तिकर -राजेश रामकिसन मल्लाह
- मुंबई उत्तर पूर्व -मिहिर चंद्रकांत कोटेचा -संजय दीना पाटिल -नंदेश विट्ठल उमाप
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications