Lock Upp Winner मुनव्वर फारूकी का विवादों से है पुराना नाता, इस वजह से जाना पड़ा था जेल

Lock Upp Winner मुनव्वर फारूकी का विवादों से है पुराना नाता, इस वजह से जाना पड़ा था जेल

मुंबई, 08 मई: कंगना रनौत का कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'लॉकअप' इस साल फरवरी में रिलीज हुआ था, तभी से यह शो काफी लोकप्रिय बना हुआ हैं। अब कंगना के रियलिटी शो लॉकअप को अपने पहले सीजन का फाइनलिस्ट भी मिल गया है। दरअसल, 07 मई को हुए ग्रैंड फिनाले में मुनव्वर फारूकी के रूप में कंगना रनौत को अपना पहला विनर मिल गया। शो की होस्ट कंगना रनौत ने शनिवार को विनर के नाम का ऐलान किया। आइए जानते है कौन है मुनव्वर फारूकी, जिनका विवादों से रहा है पुराना नाता।

कौन है मुनव्वर फारूकी

कौन है मुनव्वर फारूकी

28 जनवरी 1992 को मुनव्वर फारूकी का जन्म गुजरात, जूनागढ़ के एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। मुनव्वर का पूरा नाम मुनव्वर इकबाल फारुकी है। मुनव्वर का परिवार 2002 में हुए दंगों की वजह से गुजरात को छोड़कर मुंबई आ गया था। जिस वक्त मुनव्वर का परिवार मुंबई आया था उस समय उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी ना होने के चलते मुनव्वर ने महज 17 साल की उम्र में काम करना शुरू कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुनव्वर ने स्कूल की पढ़ाई के साथ-साथ बर्तन की दुकान में भी काम किया था।

विवादों से रहा है पुराना नाता

विवादों से रहा है पुराना नाता

मुनव्‍वर फारुकी वो ही कॉमेडियन हैं जो विवादित कॉमेडी करने के कारण जेल तक ही हवा खा चुके हैं। दरअसल, मुनव्वर फारूकी ने साल 2021 में मध्‍य प्रदेश के इंदौर में हिंदू देवी-देवताओं और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर अभद्र टिप्‍पणी की थी। इसके बाद मुनव्वर फारुकी को बीजेपी विधायक मालिनी लक्ष्मणसिंह गौड़ के बेटे एकलव्य सिंह गौड़ की शिकायत पर इंदौर पुलिस ने अरेस्‍ट कर लिया था।

स्टैंडअप कॉमेडी छोड़ने का मुनव्वर ने किया था ऐलान

स्टैंडअप कॉमेडी छोड़ने का मुनव्वर ने किया था ऐलान

इस दौरान मुनव्वर को करीब 35 दिन जेल में बिताने पड़े थे, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद उन्हें रिहा किया गया था। जेल से बाहर आने के बाद मुनव्वर फारूकी की परेशानियां कम नहीं हुईं। विवादों के चलते उनके करीब 12 शोज कैंसल हो गए थे। शोज कैंसल होने की वजह वो इतना परेशान हो गये थे कि उन्होंने सोशल मीडिया पर स्टैंडअप कॉमेडी छोड़ने का ऐलान तक कर डाला था।

हिंदू देवी देवताओं को उड़ाया था मजाक

हिंदू देवी देवताओं को उड़ाया था मजाक

हालांकि, यह कोई पहला मामला नहीं था, 2020 में मुनव्‍वर फारूकी ने हिंदू देवी देवता के मजाक उड़ाने का यूट्यूब पर एक वीडियो अपलोड किया था, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया था। वीडियो में मुनव्‍वर ने हिंदू देवी देवता राम और सीता का मजाक उड़ाया था। भगवान का अपमान करते हुए 2020 के गुजरात में हुए गोधरा के बारे में भी बात की थी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर मुन्‍नवर फारुकी को अरेस्‍ट करने की मांग जोरों पर उठी थी। हालांकि, बाद में मुनव्‍वर को माफी मांगनी पड़ी थी।

मुनव्वर को लॉकअप शो का किया गया था ऑफर

मुनव्वर को लॉकअप शो का किया गया था ऑफर

कंट्रोवर्सी में घिरने के बावजूद मुनव्वर फारूकी को एकता कपूर का शो लॉक ऑफर किया गया था। 70 दिनों तक चले जेल के अत्याचारी शो में आखिरकार स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने बाजी मारते हुए लॉकअप की ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया। उनके आंखों में जीत के आंसू थे। वहीं विनर मुनव्वर को कंगना ने गले भी लगाया। वहीं दूसरे नंबर पर पायल रोहतगी रहीं। पायल और मुनव्वर के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। हालांकि इस पहले सीजन की ट्रॉफी मुनव्वर ने अपने नाम की है।

ट्रॉफी के साथ मुनव्वर को मिली इतनी रकम

ट्रॉफी के साथ मुनव्वर को मिली इतनी रकम

शो की ट्रॉफी के साथ मुनव्वर फारूकी ने 20 लाख रुपए की प्राइज मनी जीती है। साथ ही उनको एक लग्जरी कार और इटली की वेकेशन ट्रिप भी गिफ्ट के तौर पर मिली है। लॉक अप में अंजलि अरोड़ा और मुनव्वर फारूकी की दोस्ती ने भी लोगों को खूब एंटरटेन किया। अंजलि अरोड़ा ने शो में खुलेआम मुनव्वर को आई लव यू तक कह डाला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+