Lockupp :कंगना रनौत बोलीं -मैं 'सुपरस्टार होस्ट' 'शाहरुख, अक्षय, प्रियंका, रणवीर हुए फेल, लेकिन...'
Lockupp :कंगना रनौत बोलीं -मैं 'सुपरस्टार होस्ट' 'शाहरुख, अक्षय, प्रियंका, रणवीर हुए फेल, लेकिन...'
नई दिल्ली, 5 अप्रैल: कंगना रनौत जो अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं उन्हें सुर्खियों में बने रहना खूब आता है। उन्होंने एक्टिंग करियर के साथ इस साल फरवरी में एकता कपूर के लॉक अप के साथ होस्टिंग की शुरुआत की। यह शो तब से सुर्खियां बटोर रहा है और इसे दर्शक खूब पसंद भी कर रहे हैं। शो की सफलता के बीच, कंगना ने सोशल मीडिया पर खुद को प्रमोट करने के लिए होस्ट के तौर पर अपने को 'सुपरस्टार होस्ट' बोला है। इतना नहीं उन्होंने कई एक्टर, एक्ट्रेस को फेल बताते हुए दो दिग्गज कलाकार जो बेहतरीन होस्ट हैं उनसे बाराबरी भी कर डाली है।

अब तक केवल तीन अभिनेताओं को 'सुपरस्टार होस्ट' बताया
कंगना रनौत ने इंस्टा पर एक लंबा नोट शेयर किया और कहा कि अतीत में कई बॉलीवुड एक्टर और एक्ट्रेस ने शो होस्टिंग में अपना हाथ आजमाया है। इसके साथ ही कंगना ने दावा किया कि अब तक केवल तीन अभिनेताओं को 'सुपरस्टार होस्ट' के रूप में टैग किया गया है जिसमें अमिताभ बच्चन, सलमान खान और खुद कंगना।।

अमिताभ और सलमान से की अपनी तुलना
ये लिखकर कंगना रनौत ने खुद को सदी के महानायक और कौन बनेगा करोड़पति होस्ट अमिताभ बच्चन और दूसरे बिग बॉस होस्ट सलमान खान से अपनी तुलना करते हुए खुद को उनके बराबरी का स्टार होस्ट बता दिया।

कंगना बोलीं- 'शाहरुख, अक्षय, प्रियंका, रणवीर हुए सब हुए फेल
कंगना रनौत ने आगे लिखा- सफल अभिनेताओं ने शाहरुख, अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह जैसे होस्टिंग पर हाथ आजमाया है ... उनका करियर सफल हो सकता है लेकिन वे मेजबानी यानी शो होस्ट करने में असफल रहे वे असफल होस्ट हैं, अब तक केवल अमिताभ बच्चन जी, सलमान खान जी, और कंगना रनौत ने सुपरस्टार होस्ट बनने के लिए यह गौरव हासिल किया है...इस लीग में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।"

ईर्ष्यालु फिल्म माफिया मुझे और मेरे शो को बदनाम कर रहे
मणिकर्णिका अभिनेत्री कंगना ने आगे दावा किया कि 'ईर्ष्यालु फिल्म माफिया' उनकी मेजबानी की सफलता को बदनाम करने के लिए वह सब कर रहे हैं जो वे कर सकते हैं।

कंगना रनौत ने बताया क्यों उन्हें ये लिखना पड़ा
कंगना ने आगे कहा कि उन्हें अपनी पीढ़ी की 'एकमात्र सफल होस्ट' होने पर गर्व है। "काश, मुझे यह स्पष्ट करने की आवश्यकता नहीं होती, लेकिन ईर्ष्यालु फिल्म माफिया मुझे और मेरे शो को बदनाम करने के लिए सब कुछ कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications