12 सालों से Live-in Partner पायल-संग्राम करेंगे शादी, जल्द से जल्द चाहते हैं बच्चा
नई दिल्ली, 30 मार्च। इन दिनों बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत के लॉकअप शो ने धूम मचाई हुई है। इस शो की वजह से एक बार फिर से पायल रोहतगी और संग्राम सिंह का रिश्ता सुर्खियों में आ गया है। मालूम हो कि पायल लॉकअप में कंगना की कैदी हैं, हाल ही में वो अपने वशीकरण वाले खुलासे के कारण काफी चर्चा में आ गई हैं।

12 सालों से Live-in Partner पायल-संग्राम करेंगे शादी
मालूम हो कि पिछले 10-12 सालों से Live-in Partner संग्राम और पायल एक-दूसरे को कई मौकों पर संभालते और संवारते नजर आते हैं। हाल ही जब पायल लॉकअप का हिस्सा बनने जा रही थीं तो संग्राम सिंह ने कहा था कि अब वो दोनों अपने रिश्ते को शादी का नाम देना चाहते हैं। अगर सबकुछ सही रहा था कि हम इस साल जुलाई में शादी कर सकते हैं।

जल्द से जल्द चाहते हैं बच्चा
इसके बाद उन्होंने जो कहा वो और भी चौंकाने वाला था। संग्राम ने कहा कि 'हम शादी के बाद फैमिली प्लानिंग करेंगे क्योंकि मेरे मां-बाप दोनों काफी बूढ़े हैं, ऐसे में हमने उन्हें जल्द से जल्द दादा-दादी बनाने का फैसला किया है, बाकी तो रब की मर्जी है। हमारी शादी हरियाणा में ही होगी।'

साल 2014 में पायल और संग्राम ने सगाई की थी
आपको बता दें कि साल 2014 में पायल और संग्राम ने सगाई की थी। सगाई के बाद पायल ने कहा था कि "जब से मैं संग्राम से मिली हूं , अपने आप में बहुत शांति महसूस करने लगी हूं। मैं खुश हूं कि मुझे जीवन साथी के रूप में ऐसा शख्स मिला है, जो अपनी बातों का पक्का है। वह बहुत सुलझे हुए हैं और कमाल के इंसान हैं।"
दोनों ही बिग बॉस के प्रतियोगी रह चुके हैं
मालूम हो कि पायल और संग्राम सिंह दोनों ही बिग बॉस के प्रतियोगी रह चुके हैं। पायल रोहतगी बिग बॉस सीजन 2 की प्रतियोगी थीं तो वहीं संग्राम सिंह ने बिग बॉस सीजन 7 में हिस्सा लिया था।

संग्राम सिंह का असली नाम संजीत कुमार है
गौरतलब है कि संग्राम सिंह का असली नाम संजीत कुमार है और वो रेसलर-एक्टर हैं। वो बिग बॉस के अलावा बहुत सारे शोज में नजर आ चुके हैं। वो Fit India Icon of Fit India Campaign 2021 के ब्रांड एंबेस्डर रह चुके हैं। वो Survivor India शो का भी हिस्सा रह चुके हैं। जुलाई 2015 में, उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में आयोजित कॉमनवेल्थ हैवीवेट कुश्ती चैम्पियनशिप जीती थी तो वहीं World Wrestling Professionals की ओर से उन्हें World's Best Wrestler के खिताब से भी नवाजा गया है।












Click it and Unblock the Notifications