'बचपन में मेरा साथ हुआ था गंदा काम, इस वजह से गे...', Lock Upp में सायशा शिंदे ने बयां किया दर्द
मुंबई, 25 अप्रैल: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का वेब रियलिटी शो 'लॉकअप' जब से शुरू हुआ, तब से ही जमकर सुर्खियों बटोर रहा है। शो अब फाइनल की तरफ बढ़ रहा है। ऐसे में जेल का अत्याचारी खेल और भी हाई लेवल पर जा पहुंचा है। फाइनल में जाने के लिए कंटेस्टेंट्स अपनी दोस्ती भूलकर बस गेम पर फोकस रहे हैं। इस बीच रविवार को शो के लेटेस्ट एपिसोड में कंटेस्टेंट्स ने बचपन में हुए यौन उत्पीड़न के दर्दनाक अनुभव को शेयर करते हुए व्यूअर्स को चौंका दिया।

सायशा शिंदे ने बताया सबसे बड़ा सीक्रेट
दरअसल, ओटीटी पर चल रहे रियलिटी शो 'लॉकअप' में रविवार के एपिसोड में कंटेस्टेंट्स ने अपनी लाइफ के बड़े डार्क सीक्रेट्स को शेयर करते हुए बताया कि बचपन में उनको यौन उत्पीड़न का सामना करना पड़ा था। जब मुनव्वर फारूकी और कंगना रनौत ने अपने साथ हुए हादसे को सबके सामने रखा तो सायशा शिंदे ने रहा नहीं गया और वो भावुक हो गईं। सायशा शिंदे ने खुलासा किया कि जब उन्होंने एक बच्चे के रूप में यौन उत्पीड़न के बारे में बात की थी, तो उनसे कहा गया था कि 'यही कारण है कि आप सेक्स में इतने ज्यादा हैं, यही वजह है कि आप समलैंगिक हैं'।

'यही कारण है कि आप गे हैं'
सायशा ने खुलासा करते हुए बताया कि किस तरह उनका सिर्फ इसलिए शोषण किया गया, क्योंकि वह गे (समलैंगिक) थीं। कंगना और मुनव्वर के बाद सायशा शिंदे ने कहा, 'यह मेरा पहला सीक्रेट था। आप दोनों को यह सब शेयर करते हुए सुनने के बाद और जैसा कि मुनव्वर ने यह बताया कि लोगों के साथ यह सब शेयर करने के बाद वह कैसा रिएक्शन देते हैं। मुझे (मेरे अपने अनुभव के बारे में) याद दिलाया गया है। जिन कुछ लोगों को मैंने इसके बारे में बताया, उन्होंने मुझसे कहा कि यही कारण है कि आप गे हैं। उसके बाद किसी को बताने की हिम्मत भी नहीं हुई।'

मुनव्वर ने किया था खुलासा
इससे पहले सायशा को बचाने के लिए मुनव्वर फारूकी ने अपना सीक्रेट साझा किया और खुलासा किया कि जो वो बच्चे थे तो उनके दो रिश्तेदारों की ओर से 3-4 साल तक उनका यौन उत्पीड़न किया गया था। मुनव्वर के इस खुलासे के बाद जैसे ही सभी लोग भावुक हो गए, तो होस्ट कंगना ने भी कहा कि उन्हें भी बचपन में इसी तरह की घटनाओं का सामना करना पड़ा था।

सेलिब्रिटी डिजाइनर हैं सायशा
बता दें कि सायशा पहले उस समय के बारे में बात कर चुकी हैं जब वह स्वप्निल शिंदे थीं और खुद को गे मानती थीं। उन्होंने इस बात को कबूल किया था कि जब तक उसने सायशा बनने का फैसला नहीं किया, तब तक यह उसके लिए एक मानसिक संघर्ष था। सायशा एक सेलिब्रिटी डिजाइनर हैं, जिन्होंने दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान, कैटरीना कैफ, श्रद्धा कपूर, प्रियंका चोपड़ा, माधुरी दीक्षित, सनी लियोन, तापसी पन्नू, भूमि पेडनेकर और हिना खान सहित बॉलीवुड एक्टर्स के साथ भी काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications