'लॉक अप' में मुनव्वर पर भड़कीं कंगना, चाही सजा-ए-मौत, कॉमेडियन ने कहा- धमकी नहीं

मुंबई, 27 फरवरी। एकता कपूर का रियलिटी शो लॉक अप आज रविवार को आल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर प्रीमियर हो रहा है। इस शो को बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत होस्ट कर रही है और इसमें कई चर्चित नाम प्रतिभागी के तौर पर भाग ले रहे हैं। इसी में एक नाम विवादों में रहे स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी का भी है। शो के प्रीमियर होने से कुछ घंटे पहले शो के निर्माताओं ने इसका प्रोमो जारी किया किया है जिसमें कंगना रनौत और मुनव्वर फारूकी के बीच के बीच बहस कर रहे हैं।

कंगना ने पूछा, मुझसे पंगा लेने तो नहीं आए

कंगना ने पूछा, मुझसे पंगा लेने तो नहीं आए

वीडियो की शुरुआत में कंगना रनौत पूछती हैं कि मुनव्वर फारूकी के शो में शामिल होने की वजह क्या है। कंगना आगे पूछती हैं कि मुझसे पंगा लेने तो नहीं आए हो। हालांकि कंगना आगे खुद ही कहती हैं कि वह मजाक कर रही थी जिस पर मुनव्वर जवाब देने से नहीं चूकते और कहते हैं ये फनी नहीं था।

मुनव्वर के बयान पर भड़की कंगना

मुनव्वर के बयान पर भड़की कंगना

इसके आगे मुनव्वर फारूकी बताते हैं कि वह कॉमेडी से कोई क्रांति नहीं करना चाहते। मुनव्वर फारूकी कहते हैं कि "मुझे कॉमेडी से कुछ चेंज नहीं करना है, कलाकार क्रांति नहीं ला पाया है आज तक।"

ये सुनकर कंगना भड़क जाती हैं जिसके आगे वह कहती हैं क्या कह रहे हैं, कलाकार क्रांति नहीं कर सकता? इसके आगे वह कहती हैं अगर यहां सजा-ए-मौत होती तो वह फारूकी के लिए मांगती।

मेरे को धमकियां मत दीजिए

मेरे को धमकियां मत दीजिए

कंगना के इतना कहने पर मुनव्वर फारूकी कहते हैं कि मेरे को धमकिया मत दीजिए।

बता दें कि मुनव्वर फारूकी पिछले साल अचानक सुर्खियों में आए थे जब इंदौर पुलिस ने उन्हें कथित तौर पर धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। फारूकी पर इंदौर में ही एक शो में देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप था। गिरफ्तारी के बाद फारूकी को लगभग एक महीने तक जेल में रहना पड़ा था।

पिछले साल कॉमेडी छोड़ने का किया ऐलान

पिछले साल कॉमेडी छोड़ने का किया ऐलान

यही नहीं पिछले साल नवम्बर में दक्षिणपंथी हिंदू संगठनों के विरोध के चलते बेंगलुरु में उनके कई शो कैंसल कर दिए गए थे। इसके बाद मुनव्वर फारूकी ने सोशल मीडिया पर उन्होंने अपने कॉमेडियन के रूप में अपना कैरियर छोड़ने की घोषणा की थी। उन्होंने लिखा "नफरत जीत गई, आर्टिस्ट हार गया। मुझसे हो चुका, अलविदा। अन्याय।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+