'तुझे कपड़े उतारना आता है या...' Lock Upp में पायल ने पूनम पांडे के साथ की हद पार
मुंबई, 03 अप्रैल: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का होस्टेड शो 'लॉक अप' जब से शुरू हुआ है, तब से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। पहले शो के अंदर कंटेस्टेंट्स अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े खुलासे करके चर्चाओं में थे। वहीं अब लॉकअप के अंदर हो रही उनकी जोरदार लड़ाई लोगों का ध्यान खींच रही है। लड़ाई इस कदर बढ़ रही है कि कंटेस्टेंट आपस में गाली-गलौज के साथ-साथ बिना कुछ सोचे काफी बुरा एक दूसरे को बोल रहे हैं। शो के लेटेस्ट एपिसोड में पायल रोहतगी और पूनम पांडे के बीच जबरदस्त फाइट देखने को मिली, जिसमें पूनम पांडे के भड़कने पर पायल ने सारी हदें पार कर दी।

पायल और पूनम के बीच जबरदस्त गाली-गलौज
'लॉकअप' के अंदर चल रहे लड़ाई झगड़े शो के अंदर काफी ट्विट्स पैदा कर रहे हैं। अब हालिया एपिसोड में पायल रोहतगी और पूनम पांडे के बीच जबरदस्त कैट फाइट देखने को मिली, जिसको शो के अभी तक के सबसे गंदे झगड़ों में से एक बताया जा रहा है। हालांकि झगड़े की शुरुआत जीशान खान के ऊपर किए गए इस्लामोफोबिक कमेंट की वजह से हुई थी, लेकिन वो पायल और पूनम के बीच की ऐसी जबरदस्त गाली-गलौज में बदल गई कि पूरा माहौल गर्मा गया।

न्यूज पर बहस और फिर शुरू हुआ झगड़ा
दरअसल, लॉकअप के भीतर एक न्यूज दिखाई गई थी, जिसने जेल के अंदर के माहौल को झगड़े पर उतारू कर दिया, हुआ यूं कि किस तरह कर्नाटक में हलाल मीट पर बैन की मांग हो रही है, उसके बारे में न्यूज दिखाई गई, इसके बाद घर में झगड़ा शुरू होने लगा। जैसे की खबर पूरी हुई तो जीशान खान और पायल रोहतगी आपस में न्यूज पर बात करने लगे। चर्चा फिर धीरे-धीरे बहस में बदल गई। हालांकि झगड़े के पीछे न्यूज वजह ना होकर एक टास्क था, जिसमें जब टीम के मेंबर्स ने पायल से कॉइन्स के बारे में पूछा तो उन्होंने जवाब नहीं दिया।

जीशान खान को पायल ने कहा आतंकवादी
पायल ने कमाए गए कॉइन्स जेलर को इसलिए दे दिए थे, क्योंकि कोई भी टीम का सदस्य उनसे सही तरीके से नहीं कर रहा था। इसके बाद निशा रावल, मंदाना और जीशान, पायल पर कमेंट करने लगे। फिर बात बिगड़ी और पायल रोहतगी ने जीशान खान पर इस्लामोफोबिक टिप्पणी करना शुरू कर दी। यहां तक की गुस्से में पायल ने जीशान को आतंकवादी तक कह दिया। इस बात पर घर के सभी सदस्य नाराज हो गए और पायल के खिलाफ हो गए। यहां तक की खुद जीशान भी इतने नाराज हो गए कि पायल रोहतगी को गालियां देने लगे।

'या तो मां-बहन की गालियां देगी या फिर..'
इस विवाद के बीच पूनम पांडे की एंट्री होती है और उन्होंने पायल को गाली देते हुए कहा कि वो अपनी हद से आगे जा रही है, जिसके बाद क्या था। पायल ने भी अपना आपा खो दिया और झगड़ा एक जगह से हटकर पायल और पूनम के बीच शुरू हो गया। पूनम पर पलटवार करते हुए पायल ने भी अपने अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि पूनम को सिर्फ दो ही चीजें आती हैं। अपने कपड़े उतारना और गालियां देना। पायल रोहतगी ने सारी हदें पार करते हुए पूनम पांडे से कहा, 'दे दे गंदी गालियां दे... दो ही चीजें आती हैं तुझे... या तो मां बहन की गालियां देगी या फिर कपड़े निकालेगी।'

पायल रोहतगी ने अपना आपा खोते हुए कहा...
इतने पर भी जब पूनम पांडे ने अपने पर काबू नहीं पाया और गोलियां देने से नहीं रूकी तो पायल रोहतगी ने अपना आपा खोते हुए फिर से फिर से कहा, 'या तो नंगी होती है या तो मां बहन की गालियां देती है। यही आता ही है तुझे।' पायल रोहतगी के इस बर्ताव के लिए फिर सो की होस्ट कंगना ने उनकी जमकल क्लास भी लगाई।
-
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
'Dhurandhar' के दोनों पार्ट्स ने मिलकर पार किया 3000 Cr. का आंकड़ा, तोड़ दिए कई रिकॉर्ड्स, जानें कुल कमाई -
Akshay Kumar के बेटे आरव को क्यों विद्या बालन से लगता था डर? 19 साल बाद खुला ये बड़ा राज -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle Tribute: आशा भोसले के निधन पर Brett Lee का इमोशनल मैसेज, ‘You're The One For Me’ फिर चर्चा में -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications