'मैं 6 साल का था..उस वक्त..मुनव्वर ने रोते हुए शेयर किया डार्क सीक्रेट, कंगना रनौत भी चौंक गईं

मुंबई, 24 अप्रैल: कंगना रनौत के शो लॉकअप के सबसे लोकप्रिय कंटेस्टेंट मुनव्वर फारुखी एक बार फिर से अपने एक डार्क सीक्रेट के चलते सुर्खियों में हैं। स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने एक बार फिर से अपने जीवन से जुड़ा एक दर्दनाक किस्सा शेयर किया है। उनका किस्सा सुन कंगना रनौत और बाकी कंटेस्टेंट काफी इमोशनल नजर आए। बता दें कि, शो में जजमेंट डे पर एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे होते हैं।

मुनव्वर फारूकी ने बताया एक और सीक्रेट

मुनव्वर फारूकी ने बताया एक और सीक्रेट

दरअसल शो में कंटेस्टेंट जजमेंट डे के दिन अपने आप को सेफ रखने के लिए अपने अतीत से जुड़े कुछ ट्रॉमा या बैड इंसिडेंट्स के बारे में बात करनी पड़ती है। जजमेंट डे पर आज किसी एक को बाहर भी किया जाएगा। उससे पहले उन्हें अपना सीक्रेट बताकर बचने का मौका भी मिलेगा। सामने आए वीडियो में मुनव्वर फारूकी सबसे पहले बजर बजा देते हैं और उन्हें अपना सीक्रेट बताकर बचने का मौका मिल जाता है।

सुन फूट-फूटकर रोईं सायशा शिंदे

सुन फूट-फूटकर रोईं सायशा शिंदे

मुनव्वर बताते हैं, 'मैंने ये चीज कभी किसी से शेयर नहीं की क्योंकि मैंने इसे झेला। मैं 6 साल का था... ये ऐसा था कि... बहुत क्लोज फैमिली होती है... मुझे उस वक्त समझ नहीं आता था और ये लगातार 4-5 साल तक चलता रहा... चौथे साल जब वो चीज बहुत एक्स्ट्रीम हो गई...। वीडियो में मुनव्वर का सीक्रेट सुनकर हर कोई बुरी तरह इमोशनल हो जाता है। कंगना भी चौंक जाती हैं और काफी इमोशनल नजर आती हैं।

डार्क सीक्रेट सुन सब रह गए हैरान

प्रोमो में दिख रहा है कि, बीच-बीच में सायशा के रोते हुए भी शॉट्स दिखाई देते हैं। सीक्रेट बताने के बाद प्रिंस नरूला, मुनव्वर को गले लगाकर उन्हें हिम्मत देते भी नजर आते हैं। ये सीक्रेट बताने के बाद वह शो में सेफ हो पाएंगे या नहीं ये तो रात के एपिसोड में पता चलेगा। वीडियो देखने के बाद ऐसा लगता है जैसे शायद वह बचपन में चाइल्ड अब्यूज के शिकार हुए हैं। इससे पहले मुनव्वर ने अपनी मां से जुड़े एक सीक्रेट का खुलासा किया था।

मुनव्वर फारूकी ने अपनी मां की मौत को लेकर किया खुलासा

मुनव्वर फारूकी ने अपनी मां की मौत को लेकर किया खुलासा

मुनव्वर ने बताया कि 2007 में उनकी मां ने एसिड पी कर सुसाइड कर लिया था। साथ ही मुनव्वर ने यह भी बताया कि उन्होंने अपनी मां को जिंदगी भर पिटते हुए देखा है। जब मैंने पूछा कि हमने डॉक्टर्स को ये क्यों नहीं बताया तो उन्होंने कहा, 'हम लोग प्रॉब्लम में आ जाएंगे। मुझे याद है कि वो शुक्रवार दोपहर का समय था, जब डॉक्टर्स ने मुझे कहा था कि मैं अपनी मां का हाथ छोड़ दूं। जब उन्होंने जबरन मेरा हाथ छुड़ाया तब मुझे महसूस हुआ कि मेरी मां तब तक मर चुकी थीं। अपनी 22 साल की शादीशुदा जिंदगी में मेरी मां कभी भी खुश नहीं थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+