Lock Upp: पूरी तरह से कर्जे में डूबे हैं Karanvir Bohra, बताया कैसे जी रहे परिवार के साथ जिंदगी

मुंबई, 15 मार्च: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और फिल्म मेकर एकता कपूर का रिएलिटी शो 'लॉक अप' इन दिनों काफी सुर्खियों में है। शो में हो रहे कंटेस्टेंट्स के खुलासे दर्शकों को अपनी तरफ खींच रहे हैं। 'लॉक अप' में बंद कंटेस्टेंट्स लगातार अपनी निजी जिंदगी से जुड़े राज से पर्दा उठा रहे हैं। अब एक बार फिर टीवी एक्टर करणवीर बोहरा ने अपनी पर्सनल लाइफ के डार्क सीक्रेट्स के बारे में बताया है, जिसको जानने के बाद उनके फैंस काफी हैरान और मायूस नजर आ रहे हैं। आखिर करणवीर ने क्या बताया जानिए...

करणवीर बोहरा का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा

करणवीर बोहरा का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा

टीवी स्टार करणवीर बोहरा 'लॉक अप' के अंदर अपनी लाइफ से जुड़े अब तक के सबसे बड़े खुलासे के बाद जमकर चर्चाओं में है। सोशल मीडिया पर वो ट्रेंड कर रहे हैं, दरअसल करण ने बताया कि वो पूरी तरह से कर्जे में डूबे हुए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि इस परेशानी में अगर उनकी जगह कोई और होता तो वो खुदकुशी कर चुका होता।

कर्जे में पूरी तरह से डूबे हुए हैं करणवीर

कर्जे में पूरी तरह से डूबे हुए हैं करणवीर

बता दें कि लॉकअप के अंदर की एक वीडियो क्लिप एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें करणवीर बोहरा के साथ गीता फोगट, सायशा शिंदे और सारा खान बैठीं हुईं नजर आ रही है। ऐसे में करण अपनी तकलीफ उनको बताते हुए कहते हैं कि मौजूदा हालातों में वो पैसों के भारी संकट से जूझ रहे हैं। इतना नहीं कर्जदारों को पैसा नहीं लौटाने की वजह से उनके खिलाफ कई केस भी दर्ज कराए जा चुके हैं।

काफी बुरे वक्त से गुजर रहे करणवीर

काफी बुरे वक्त से गुजर रहे करणवीर

वीडियो में साथी कंटेस्टेंट्स के साथ बैठे करणवीर बोहरा ने इस दौरान भारी मन से यह भी कहा कि वह इस वक्त काफी कर्ज में हैं। अगर उनकी जगह कोई और होता तो वो कब का सुसाइड कर लेता। करण की बात सुनकर पास बैठीं सारा खान, गीता फोगाट और साइशा काफी हैरान हो गईं। वीडियो में आप सुन सकते हैं कि करण बता रहें हैं कि, "मैं अपनी लाइफ के सबसे बुरे कर्ज में हूं, मैं कर्ज से पूरी तरह से धंस चुका हूं। पैसा ना लौटने के कारण मेरे पर तीन-चार केस भी चल रहे हैं।'

'मैं अपनी फैमिली को अच्छी लाइफ नहीं दे पा रहा हूं'

'मैं अपनी फैमिली को अच्छी लाइफ नहीं दे पा रहा हूं'

करणवीर में आगे बताया कि साल 2015 से लेकर जो भी उन्होंने काम किया, उससे सिर्फ कर्जा उतारा है। उन्होंने कहा कि पैसा ना लौटने की वजह से लोगों ने मुझे कोर्ट में घसीटा, मेरे ऊपर इस समय 3-4 केस चल रहे हैं। एक्टर ने कहा कि मैं अपनी फैमिली को एक अच्छी लाइफ नहीं दे पा रहा हूं। अगर मेरी जगह कोई और होता तो वो अब तक अपनी जान दे चुका होता। ये शो मेरे लिए एक लाइफलाइन की तरह है।

करणवीर को किया जा रहा काफी पसंद

करणवीर को किया जा रहा काफी पसंद

आपको बता दें कि करणवीर ने हाल ही में शो के अंदर अंजलि अरोड़ा से फेक रिलेशनशीप के बारे में कहा था, जिसको लेकर उनको शो की होस्ट कंगना ने काफी फटकार भी लगाई थी। इसके अलावा उन्होंने इससे पहले यह भी बताया था कि उनकी तीसरी बेटी के जन्म से पहले उन्होंने अपना एक बच्चा खो दिया था, जिसकी बात अपनी फैमिली-रिश्तेदारों से छिपाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+