मुनव्वर फारूकी और गर्लफ्रेंड नाजिला का ब्रेकअप, अंजलि अरोड़ा की वजह से टूटा रिलेशन?
मुंबई, 15 सितंबर: कंगना रनौत के रियलिटी शो 'लॉक अप' के विनर मुनव्वर फारूकी अक्सर चर्चाओं में बने रहते हैं। कभी म्यूजिक वीडियो को लेकर तो कभी स्टैंडअप कॉमेडियन शोज के कैंसिल होने को लेकर मुनव्वर सुर्खियों में रहे हैं। अब एक बार फिर मुनव्वर फारूकी के जुड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका अपनी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया है।

मुनव्वर का गर्लफ्रेंड नाजिला से ब्रेकअप
दरअसल, लॉक अप जीतने के बाद बाहर आए मुनव्वर ने अपनी गर्लफ्रेंड नाजिला के बारे में बताया था। इतना ही नहीं कई मौकों पर दोनों को एक साथ देखा गया था। हाल ही में आए एक म्यूजिक वीडियो में मुनव्वर के साथ नाजिला भी थी, लेकिन अब खबर आ रही है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है।

दोनों का ब्रेकअप, एक दूसरे को किया अनफॉलो
ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में दोनों का ब्रेकअप हुआ है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाला से दावा किया है कि दोनों ने अलग होने का फैसला किया है। अपना रिश्ता खत्म करते हुए यहां तक की दोनों लोगों ने इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक-दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया है। बता दें कि मुनव्वर और नाजिला ने पिछले साल दिसंबर से एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था।

मुनव्वर ने बयान देने से किया साफ इनकार
वहीं ब्रेकअप की खबर पर जब मुनव्वर से इस पर बात करने की कोशिश की गई थी तो उनके मैनेजर ने कहा कि वह अपने रिलेशनशिप पर कोई स्टेटमेंट नहीं देना चाहते। मालूम हो कि 'लॉक अप' फेम मुनव्वर फारूकी ने शो जीतने के बाद नाजिला के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की थी, जो एक मॉडल हैं।

अंजलि अरोड़ा की वजह से टूटा रिलेशन!
हालांकि दोनों के ब्रेकअप के पीछे की असल वजह का खुलासा तो नहीं पो पाया है, लेकिन बताया जा रहा है कि 'लॉक अप' के दौरान 'कच्चा बादाम' फेम गर्ल अंजलि अरोड़ा के साथ मुनव्वर की नजदीकियों के कारण रिश्ते में दरार आई है। शो के वक्त दोनों को एक-दूसरे के लिए फीलिंग्स शेयर करते देखा गया था, लेकिन बाद में जब मुनव्वर बाहर आया तो उन्होंने नाजिला से अपने रिलेशनशिप का अनाउंसमेंट कर दिया।

मुनव्वर पहले से ही शादीशुदा, एक बच्चा भी
ऐसे में अब उनके ब्रेकअप की खबरों के बीच कई तरह के सवाल उठने लगे हैं कि उन्होंने शो में गर्लफ्रेंड होने की बात क्यों नहीं की, जिस पर उन्होंने कहा था कि 'मैं नाजिला को एक साल से जानता हूं और हम कुछ महीनों से डेट कर रहे हैं। यहां तक बाहर आने के बाद उन्होंने उनके साथ अपनी तस्वीरें भी पोस्ट की थी। बता दें कि मुनव्वर फारूकी पहले से ही शादीशुदा हैं। उनका एक बच्चा भी है। खबरें यह भी हैं कि मुनव्वर भी बिग बॉस सीजन 16 का हिस्सा बनने जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications