Lock Upp: अंजली के साथ करीबी के बीच मुनव्वर ने अपनी शादी को लेकर किया बड़ा खुलासा

मुंबई, 10 अप्रैल। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिएलिटी शो लॉक अप काफी लोकप्रिय हो रहा है। लॉक अप में कई कैदी ऐसे हैं जो लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। इसमे से एक हैं मुनव्वर फारुकी जोकि स्टैंडअप कॉमेडियन हैं और शो की दूसरी प्रतियोगी अंजली अरोड़ा के साथ उनकी करीबी काफी चर्चा में है। सोशल मीडिया पर मुनव्वर और काजल को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और उन्हें अपना प्यार भी दे रहे हैं। लेकिन शो के एपिसोड के दौरान मुनव्वर ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में कुछ ऐसी जानकारी शेयर की है जिसे सुनकर हर कोई चौंक गया।

मुनव्वर की हो चुकी है शादी

मुनव्वर की हो चुकी है शादी

मुनव्वर ने कंगना रनौत के साथ इस बात को स्वीकार किया है कि उनकी पहले शादी हो चुकी है और उनका एक बेटा है। शो के दौरान मुनव्वर से बात करते हुए कंगना ने उन्हें प्रेरणा दी कि वह खुद की निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बात करें और अपने आप को बिल्कु साफ करें। अहम बात है कि शो में प्रतियोगी अंजली अरोड़ा पहले ही इस बात को स्वीकार कर चुकी हैं कि वह मुनव्वर फारुकी से प्यार करती हैं। ऐसे में मुनव्वर के इस खुलासे के बाद हर कोई शॉक है।

कंगना के सवाल का दिया जवाब

कंगना के सवाल का दिया जवाब

शो में जब कंगना ने पूछा कि क्या आप कुछ कहना चाहते हैं अपने व्यक्तिगत जीवन के बारे में। कंगना ने एक तस्वीर को भी शेयर किया जोकि ब्लर थी, उसे लोग सोशल मीडिया पर डालकर सवाल खड़े कर रहे हैं। इस तस्वीर की पुष्टि करते हुए मुनव्वर ने कहा कि यह सच है लेकिन मैं इस शो पर इस बारे में कुछ नहीं कहना चाहता हूं। कंगना ने कहा कि उनकी चुप्पी से लोगों के बीच और नकारात्मकता बढ़ेगी। जिसके बाद मुनव्वर ने कहा कि मेरी शादी हुई थी, मेरा एक बच्चा भी है, लेकिन अब हम तलाक ले रहे हैं, यह मामला कोर्ट में है।

अंजली दंग रह गईं

अंजली दंग रह गईं

इस बात को सुनकर अंजली पूरी तरह से दंग रह गईं, उन्हें यकीन नहीं हो रहा था कि यह सच हैबाद में साइशा से बात करते हुए मुनव्वर ने कहा कि वह यह शो अपने बेटे के लिए कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं कई चीजों से गुजर रहा हूं, लिहाजा मैं नहीं चाहता हूं कि इस मंच पर इस तरह से सवालों के जवाब दूं। मेरे ऊपर पहले ही कई टैग लगाए जा चुके हैं। मुनव्वर ने कहा कि कुछ चीजें कोर्ट में है लिहाजा मैं इसपर बोलना नहीं चाहता हूं। दो साल से मुझे ये चीज दिमागी तौर पर खा रही है। मैं चीजों को ठीक करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन मैं अपने आप से झूठ बोल रहा हूं। एक छोटी सी जान के लिए मैं ये सब कुछ कर रहा हूं। मैं जो कुछ कर रहा हूं यह उस छोटी सी जान के लिए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+