लॉकअप: पायल और अंजलि में हुई हाथापाई, 'मैं पांच हजार में गई तू अपने रेट बता' तक पहुंची बात

मुंबई, 24 मार्च: रियलिटी शो 'लॉकअप' में लगातार विदादों का सिलसिला जारी है। इसमें शामिल कंटेस्टेंट लगातार या तो कोई विवादित बयान दे रहे हैं या फिर कुछ इस तरह के खुलासे कर रहे हैं, जिससे लोग हैरान हो जा रहे हैं। अब शो की कंटेस्टेंट अंजलि अरोड़ा और पायल रोहतगी आपस में भिड़ गई हैं, दोनों के बीच जमकर धक्कामुक्की और हाथापाई हुई है।

टास्क में हुई लड़ाई

टास्क में हुई लड़ाई

आल्ट बालाजी ने इंस्टा पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें पायल रोहतगी की साथी कंटेस्‍टेंट अंजलि अरोड़ा के साथ जमकर लड़ाई हुई है। वीडियो में दिख रहा है कि जब अंजलि पायल को टास्‍क से रोकती हैं तो दोनों भिड़ जाती हैं। पायल इस दौरान अंजलि की बांह पर दांत काटती हैं। दोनों में हाथापाई होते देख दूसरे कंटेस्टेंट इसे शांत करवाने की कोश‍िश करते हैं।

पायल ने की अंजलि के रूस वाले सीक्रेट की बात

पायल ने की अंजलि के रूस वाले सीक्रेट की बात

पायल ने अंजलि के उस सीक्रेट को लेकर उन पर निशाना साधा, जिसमें उन्होंने बताया था किवे एक बार शूटिंग के लिए रूस गई थीं, लेकिन उनके पास पैसों की कमी थी। इस बीच एक होटल के कर्मचारी ने उन्हें एक पार्टी में शामिल होने के 5000 रूबल देने का ऑफर दिया तो वो इसके लिए तैयार हो गईं। पायल के इस बात को करने पर अंजलि ने कहा कि मैं 5000 के लिए गई थी। आप क्यों नहीं बतातीं कि आपके क्या रेट हैं?

शो में खूब हो रही हैं विवादित बातें

शो में खूब हो रही हैं विवादित बातें

रियलिटी शो 'लॉकअप' एकता कपूर का शो है, जिसे कंगना रनौत होस्ट कर रही हैं। शो की शुरुआत से ही इसमें शामिल कंटेस्टेंट लगातार ऐसी बातें कर रहे हैं, जिससे कंट्रोवर्सी हो रही है। लॉकअप नाम के इस रियलिटी शो को ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर और ऑल्ट बालाजी पर दिखाया जा रहा है। शो की शुरुआत में इसमें कुल 16 प्रतियोगी थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+