'घटिया, स्क्रिप्टेड, बकवास...', Lock Upp से बाहर हुईं पूनम पांडे ने मुनव्वर-अंजलि को लेकर कही चौंकाने वाली बात
'घटिया, स्क्रिप्टेड, बकवास...', Lock Upp से बाहर हुईं पूनम पांडे ने मुनव्वर-अंजलि को लेकर कही चौंकाने वाली बात
मुंबई, 05 मई: रियलिटी शो लॉकअप अब फिनाले के बहुत करीब आ चुका है। शो की चर्चित कंटेस्टेंट पूनम पांडे आखिरी अखाड़ा टास्क हारने के बाद मंगलवार (03 मई) को लॉक अप से आउट हो गई हैं। शो से बाहर आने के बाद पूनम पांडे ने कंगना रनौत द्वारा होस्ट किए गए शो में कैसा प्रदर्शन करती हैं, इसके बारे में बात की है। इसके साथ ही पूनम पांडे ने शो के फेमस कंटेस्टेंट मुनव्वर फारूकी और अंजलि अरोड़ा के बारे में भी बात की है। पूनम पांडे ने कहा है कि 'मुंजाली' स्क्रिप्टेड है। यह सब बहुत घटिया और बकवास है।

पूनम ने बताया कैसा था उनके लिए लॉकअप का सफर
इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए पूनम पांडे ने लॉक अप को एक अद्भुत अनुभव बताया और कहा कि वह खेल में अच्छा कर रही थीं। पूनम पांडे ने कहा,''"यह मेरे लिए एक अमूल्य अनुभव था। मैं यह कभी नहीं भूलुंगीं।''
बता दें कि पूनम पांडे ने शो में शानदार शुरुआत की थी लेकिन वह लय बनाए रखने में नाकाम रहीं। पूनम ये स्वीकार किया कि पिछले दो सप्ताह उनके लिए मानसिक रूप से कठिन थे।

पूनम ने कहा- 'मैं बहुत शारीरिक दर्द में थी...'
पूनम पांडे ने कहा, ''मैं बहुत शारीरिक दर्द में थी। यह मेरे लिए काफी मुश्किल हो गया था क्योंकि कुछ दर्द का भी इतिहास होता है। वह सब जो कठिन समय की ओर ले जाता है। इसके अलावा, मेरे करीबी दोस्तों ने ही मेरे पीठ में छुरा घोंपा, जिससे मेरा दिल टूट गया।''

लॉकअप में किसके धोखे ने तोड़ा पूनम पांडे का दिल...?
यह पूछे जाने पर कि क्या मुनव्वर फारूकी या सायशा शिंदे के विश्वासघात ने उन्हें और अधिक आहत किया? तो पूनम पांडे ने जवाब दिया, "उनमें से कोई नहीं। अंजलि अरोड़ा के विश्वासघात ने मुझे प्रभावित किया। अंजलि एकदम नकली है और मैं हैरान थी कि लोग इतना धोखा भी दे सकते हैं। यह काफी चौंकाने वाला था।"

मुनव्वर-अंजलि को लेकर पूनम ने कही ये बात
'मुंजाली' यानी मुनव्वर-अंजलि के बारे में पूछे जाने पर पूनम पांडे ने कहा, ''मैंने कंगना मैम से जो देखा है और जो पता चला है वो ये कि दोनों के बाहर पार्टनर हैं। इस प्रकार मुझे लगता है कि यह घटिया और बकवास है कि वे इस हद तक जा सकते हैं। जब आपका कोई बाहर है तो आप किसी शो में ऐसा कैसे कर सकते हैं। उनके पार्टनर उन्हें दूसरों से प्यार का इजहार करते हुए देख रहे होंगे।''

' मुनव्वर-अंजलि को ऐसा नहीं करना चाहिए...'
पूनम पांडे ने आगे कहा, '' आप अपने प्रियजन के साथ ऐसा नहीं कर सकते। मुनव्वर-अंजलि को ऐसा नहीं करना चाहिए। यह एक रियलिटी शो है, और यह बहुत दुखद है कि वे इस तरह की चीजें क्रिएट कर रहे हैं। वे मेरे दोस्त हैं लेकिन मुझे लगता है कि यह बहुत गलत है। मैंने मुनव्वर को ऐसा करते नहीं देखा लेकिन अंजलि इसे एक अलग लेवल पर लेकर जारी है। मुझे आश्चर्य है कि आकाश (अंजलि का प्रेमी) क्या सोच रहा होगा। और अब मुनव्वर भी नहीं बल्कि प्रिंस हैं भी है, यह बहुत बुरा है।"

सोशल मीडिया पर चर्चा में हैशटैग 'मुंजाली'
बता दें कि लॉकअप के ऑनएयर होने के कुछ दिनों के बाद से ही सोशल मीडिया पर हैशटैग 'मुंजाली' काफी चर्चा में है। बहुत सारे प्रशंसक इस जोड़ी को पसंद करते हैं। तो वहीं कई लोग मुनव्वर और अंजलि के बंधन पर सवाल उठाते हुए कहते हैं कि यह केवल खेल के लिए है।

कैमरे पर टॉपलेस होने के बारे में क्या बोलीं पूनम पांडे?
आखिरी जजमेंट डे पर, जब एक पत्रकार ने पूनम पांडे के वोट पाने के तरीकों पर सवाल उठाया और कहा कि कैमरे पर टॉपलेस होने का क्या मतलब है? तो पूनम से पहले कंगना रनौत ने इसका जवाब दिया और पूनम को सपोर्ट किया।
इसी बारे में बोलते हुए पूनम पांडे ने कहा, 'मैं सातवें आसमान पर थी जब कंगना ने मेरा समर्थन किया। मैंने हमेशा वही किया है जो मेरे पास आत्मविश्वास के साथ है लेकिन अगर किसी ने कुछ भी नकारात्मक कहा तो मैं परेशान हो जाती हूं।''

'अब मैं बदमाश और बिंदास बनूंगी...'
पूनम पांडे ने आगे कहा, ''अब मैं बदमाश और बिंदास बनूंगी। कंगना को मुझे सपोर्ट करते देख, मेरा सम्मान वास्तव में बढ़ गया था। कंगना प्रतिभा का सम्मान करती हैं और समझती है कि मैं कुछ भी सस्ता नहीं कर रही हूं। मुझे याद है कि जब मुझे एक आकर्षक राजकुमारी बनने का काम दिया गया था, तो उसने मेरी प्रशंसा की और कहा कि मैं बहुत सुंदर दिखती हूं।'' पूनम ने कहा कि कोई भी शो जीत सकता है, उसकी पसंद मुनव्वर और पायल होगी।












Click it and Unblock the Notifications