कंगना रनौत के शो में करीमी मंदाना पर आगबबूला हुए करण कुंद्रा, कहा- वुमन कार्ड मत खेलो यहां पर

मुंबई। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इन दिनों कगना रणौत का शो 'लॉक अप' ने धूम मचा रखी है। कंगना का ये शो हमेशा सुर्खियों में बना रहता है। शो में कभी किसी की वाइल्ड कार्ड से एंट्री होती है तो कभी किसी को बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है तो कभी कंटेस्टेंट के बीच तीखी बहस भी हो जाती है। इसी कड़ी में शो की हिस्सा बनीं मंदना करीमी शुरू से ही चर्चा का कारण बनी हुई हैं। शो को होस्ट कर रही कंगना भी मंदना करीमी को डांट लगा चुकी हैं। ताजा मामला यह है कि करण कुंद्रा के साथ मंदना करीमी भीड़ गईं, जिसके चलते ट्विटर पर ट्रेंड हो गया गेट लॉस्ट मंदना।

करण कुंद्रा ने लगाई डांट

करण कुंद्रा ने लगाई डांट

शो का नया प्रोमो जारी किया है। जिसमें करण मंदना के वुमेन कार्ड प्ले करने पर उन्हें फटकार लगाते नजर आ रहे हैं। दरअसल, एक टास्क के दौरान मंदना नियमों का पालन नहीं करतीं, जिस पर करण उन्हें टोक देते हैं। ऐसे में मंदना करण के साथ ही बहस करना शुरू कर देती हैं। इससे करण कुंद्रा आग बबूला हो जाते हैं।

करण कुंद्रा ने कहा- मुझे अपना काम करना मत सिखाओ

करण कुंद्रा ने कहा- मुझे अपना काम करना मत सिखाओ

तब करण गुस्सा हो गया और उस पर चिल्लाते हुए कहा, "मुझे अपना काम करना मत सिखाओ। तुम्हारा क्या मतलब है? अपने निशान पर रहो, मैंने तुमसे यही पूछा है।" उसने कहा कि एक महिला को धक्का लगा और करण ने कहा, "ओए, मेरे साथ महिला कार्ड मत खेलो। यहां एक महिला कार्ड मत खेलो। मंदाना करीमी, यहां एक महिला कार्ड मत खेलो। आप एक नियम तोड़ते हैं, उन्हें रोको ( गार्ड्स) और अब जब आपके पास कहने के लिए कुछ नहीं है, तो आप वुमन कार्ड खेल रही हैं।"

करीमी ने दी शो छोड़कर जाने की धमकी

करीमी ने दी शो छोड़कर जाने की धमकी

इसके बाद मंदना कैमरे की तरफ देखकर कहती हैं कि मुझे अब इस शो का हिस्सा नहीं बने रहना है। इसके बाद करण चिल्लाते हुए कहते हैं कि मुझे परवाह नहीं है, शो छोड़ना चाहती हो तो अभी चली जाओ।

करण ने कहा- किसी को भी स्टूपिड वुमेन कार्ड नहीं खेलने दूंगा

करण ने कहा- किसी को भी स्टूपिड वुमेन कार्ड नहीं खेलने दूंगा

इसके बाद मंदना गेम एरिया से बाहर जाने लगती हैं, तो करण चिल्लाते हुए कहते हैं कि मैं किसी को भी स्टूपिड वुमेन कार्ड नहीं खेलने दूंगा। ये 2022 का भारत है मैडम। इस प्रोमो के आने के बाद से ही ट्विटर पर फैंस करण का साथ दे रहे हैं, तो मंदना के खिलाफ जमकर ट्वीट कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+