मुझे नीना की तरह डायरेक्टर्स-प्रोड्यूसर्स से..अर्चना पूरन सिंह ने खुद को ठगा हुआ बताते हुए बोली ये बात

मैं ठगा सा महसूस कर रही, मुझे डायरेक्टर्स-प्रोड्यूसर्स से...अर्चना पूरन सिंह ने बयां किया दर्द

मुंबई, 28 सितंबर : बॉलीवुड एक्‍ट्रेस अर्चना पूरन सिंह द कपिल शर्मा शो में जज की कुर्सी पर बैठकर लोगों को खूब मनोरंजन कर रही हैं। ज्यादातर अपनी हास्य भूमिकाओं के लिए जानी जाने वाली अर्चना पूरन सिंह ने हाल ही में दिए इंटरव्‍यू में अपना दर्द बयां किया और बताया कि खुद को वो क्‍यों ठगा सा महसूस कर रही हैं।

अर्चना पूरन सिंह ने बयां किया दर्द

अर्चना पूरन सिंह ने बयां किया दर्द

26 सितंबर को अपना 60 वां बर्थडे मना चुकी अर्चना पूरन सिंह ने द इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्‍यू में अपनी आकांक्षाओं और खुद से जुड़ी बहुत सारी बातें शेयर की। पिछले कुछ सालों से कई कॉमेडी टीवी शो में बतौर जज नजर आ रही अर्चना पूरन सिंह ने इस इंटरव्‍यू में अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि उन्‍हें कॉमेडी के अलावा दूसरे रोल ऑफर नहीं हो रहे हैं।

 नीना की तरह मुझे निर्देशकों और निर्माताओं से काम मांगना चाहिए

नीना की तरह मुझे निर्देशकों और निर्माताओं से काम मांगना चाहिए

35 सालों के हिंदी सिनेमा के करियर के बाद अर्चना सिंह ने उस समय के बारे में बात की जब नीना गुप्ता ने काम मांगने के लिए एक पोस्ट शेयर की। अर्चना ने कहा कि मुझे भी लगा कि मुझे निर्देशकों और निर्माताओं से काम मांगना चाहिए।

मुझे लगता है कि यह एक एक्‍टर की मौत है

मुझे लगता है कि यह एक एक्‍टर की मौत है

अर्चना पूरन सिंह ने हॉलीवुड का उदाहरण देते हुए कहा कि "वे कहते हैं कि अगर आपको वही भूमिकाएं मिलती रहती हैं, तो इसका मतलब है कि आप बहुत खुशकिस्‍मत हैं क्‍योंकि लोग आपको देखते रहना चाहते हैं हालांकि मुझे लगता है कि यह एक एक्‍टर की मौत है। नीना गुप्ता की काम की तलाश में सोशल मीडिया पोस्‍ट को याद कर अर्चना पूरन सिंह ने कहा मुझे लगता है कि मुझे ये मौका मिलेगा कि मैं निर्देशकों और निर्माताओं से काम मांगूंगी ।

मैं अच्‍छी भूमिकाओं के लिए तरसती हूं

मैं अच्‍छी भूमिकाओं के लिए तरसती हूं

'कुछ कुछ होता है', 'दे दना दन' और 'बोल बच्चन' जैसी फिल्मों में अपनी कॉमेडी रोल से पहचान बनाने वाली अर्चना ने कहा बहुत से लोगों को लगता है कि ब्रिगांजा के बाद उन्हें मुझे क्या रोल देना चाहिए। "कुछ कुछ होता है" को लगभग 25 साल हो गए हैं लेकिन ये किरदार अभी भी मेरा पीछा कर रहा है। लोगों को भी लगता है कि मैं केवल कॉमेडी के लिए सबसे फिट हूं। एक एक्‍ट्रेस के रूप में, मैं वंचित, ठगा हुआ महसूस करती हूं और मैं अच्‍छी भूमिकाओं के लिए तरसती हूं।

नीना गुप्‍ता को पोस्‍ट शेयर करने के बाद मिली थी बधाई हो फिल्‍म

नीना गुप्‍ता को पोस्‍ट शेयर करने के बाद मिली थी बधाई हो फिल्‍म

बता दें एक्‍ट्रेस नीना गुप्ता को सोशल मीडिया पर काम मांगने वाली पोस्‍ट के बाद फिल्‍म बधाई हो में मुख्य भूमिका निभाई और इसके लिए फिल्मफेयर पुरस्कार भी जीता। उन्होंने पंचायत, संदीप और पिंकी फरार, पंगा, सरदार का पोता और यहां तक ​​कि अपनी बेटी के साथ मसाबा मसाबा में भी अभिनय किया। नीना गुप्‍ता अमिताभ बच्चन की के साथ आने वाली अपनी अगली फिल्‍म अलविदा की रिलीज का इंतजार कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+