'अनुपमा' के सेट पर लाइटमैन की हुई मौत, सामने आया सच

Anupamaa Set Big Incident: टीवी का पॉपुलर शो 'अनुपमा' टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर बना हुआ है। ये शो लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। लोग इसको लेकर आपस में भी चर्चा करते हैं। रूपाली गांगुली को भी इस शो से एक अलग लेवल पहचान मिली है। लेकिन इस शो के सेट पर एक बड़ा हादसा हो गया। जिसमें एक व्यक्ति की मौत भी हो गई।

दरअसल, शो क्रू में शामिल एक लाइट मैन की मौत हो गई है। पहले उनकी मौत का कारण पता नहीं चल पाया था। अब खबर है कि लाइट मैन की मौत करंट लगने से हुई है। रिपोर्ट्स की माने तो हाई पावर करंट में लाइटमैन झुलस गया था। यही वजह है कि उसकी मौत हो गई। इसको लेकर FWICE जांच भी कर रही है। पहले ये भी हुआ कि शो की टीम लाइटमैन की पहचान छुपा रही थी।

Lightman of Anupamaa show died due to electric shock revealed

सेट पर पहुंची थी पुलिस
बता दें, 'अनुपमा' की टीम की तरफ से इस मामले में अब तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है। वहीं मीडियो रिपोर्ट के अनुसार शो के असिस्टेंट लाइटमैन की मौत के मामले में मुंबई के आरए कॉलोनी के पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। इस मामले में पूछताछ के लिए पुलिस 'अनुपमा' के सेट पर भी पहुंची थी। आपको बता दें कि टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहने वाला टीवी सीरियल 'अनुपमा' इस बार दूसरे नंबर पर फिसल गया है। काफी लंबे समय बाद ये शो दूसरे पायदान पर आया है। शो को 2.2 टीआरपी मिली है और इस बार टीआरपी की रेस में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल आगे निकल गया है।

सौतेली बेटी संग रुपाली गांगुली का विवाद
वहीं 'अनुपमा' शो की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली इस समय अपनी सौतेली बेटी ईशा वर्मा को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। खबर है कि सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए ईशा ने रुपाली गांगुली पर उनकी मां के गहने चोरी करने और पैरेंट्स की शादी तोड़ने का आरोप लगाया था। हालांकि अब रुपाली ने भी अपनी सौतेली बेटी पर मानहानि का केस कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+