Leo: थलपति विजय की फिल्म 'लियो' ने पहले ही दिन किया ये कमाल, तोड़ा रजनीकांत की 'जेलर' का रिकॉर्ड

Leo Box Office Collection Day 1: साउथ के सुपरस्टार थलपति विजय इस समय अपनी फिल्म 'लियो' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। फिल्म 'लियो' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। थलपति विजय के फैंस उनकी इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आज ये इंतजार खत्म हो गया है और लोगों को ये फिल्म खूब पसंद आ रही है। फिल्म रिलीज होने के साथ फैंस के रिएक्शन भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन भी शानदार होने वाला है। 'लियो' के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के अर्ली ट्रेंड्स सामने आ गए हैं। खबर है कि 'लियो' ने रिलीज के पहले दिन ही शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर मूवी 'जवान' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

थलपति विजय की 'लियो' ने पहले दिन किया ये कमाल
आपको बता दें कि विजय थलपति के फैंस उनकी फिल्म 'लियो' देखकर उनकी एक्टिंग के दीवाने हो गए हैं। वहीं 'लियो' ने सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' को भी पीछे छोड़ दिया है। थलपति विजय की 'लियो' तमिल, हिंदी, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज हुई है। इस फिल्म का बजट 300 करोड़ रुपए के आसपास है। हालांकि लोगों का मानना है कि फिल्म को इसके बजट को पूरा करने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।

leo

पहले दिन कर सकती है 145 करोड़ का कारोबार
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो थलपति विजय की 'लियो' भारत में पहले दिन करीब 80 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर सकती है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'लियो' पहले दिन तमिलनाडु में करीब 32 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर सकती है। इसके अलावा ये फिल्म केरल में करीब 12.50 करोड़ और कर्नाटक में करीब 14.50 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर सकती है। वहीं 'लियो' का पहले दिन का ओवरसीज कलेक्शन करीब 65 करोड़ रुपए का हो सकता है, जिसके चलते इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 145 करोड़ रुपए का हो जाएगा।

'लियो' ने तोड़ा रजनीकांत का रिकॉर्ड
गत 10 अगस्त 2023 को रिलीज हुई सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी। इस फिल्म ने पहले दिन 44.5 करोड़ रुपए का कुल कारोबार किया था। वहीं थलपति विजय की 'लियो' ने पहले दिन एडवांस बुकिंग से ही 46.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया था। ऐसे में 'लियो' ने पहले दिन ही जेलर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फिल्म 'लियो' में साउथ के सुपरस्टार विजय थलपति के साथ बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त भी नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में संजय दत्त ने नेगेटिव किरदार निभाया जो कि लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+