'राहुल गांधी हैं लॉरेंस बिश्नोई का अगला टारगेट', मशहूर एक्टर के बयान से मचा बवाल

ये बात तो सभी जानते हैं कि सलमान खान लॉरेंस बिश्नोई की हिट लिस्ट में हैं। सलमान के साथ कई सारे स्टार्स हैं, जो लॉरेंस के निशाने पर हैं। मगर हाल ही में ओडिया फिल्म एक्टर ने किसी और शख्स को लॉरेंस का टारगेट बताकर विवाद खड़ा कर दिया है। सोशल मीडिया पर इस बयान ने तहलका मचाकर रख दिया है।

ये एक्टर हैं बुद्धादित्य मोहंती, जिन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कहा कि बिश्नोई का अगला टार्गेट राहुल गांधी और असदुद्दीन ओवैसी हैं। अब एक्टर के बयान ने राजनीति में बवाल खड़ा करके रख दिया है।

Lawrence Bishnoi

एक्टर ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'जर्मनी में गेस्टापो था... इजरायल के पास मोसाद है... यूएसए के पास सीआईए है... अब भारत में लॉरेंस बिश्नोई है... लिस्ट में अगला नाम ओवैसी और राहुल गांधी का होना चाहिए।'

मोहंती की इस पोस्ट पर खूब वायरल हुई और कांग्रेस पार्टी की छात्र शाखा नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। NSUI के प्रदेश अध्यक्ष उदित प्रधान ने शुक्रवार को कैपिटल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई और मोहंती के खिलाफ पोस्ट के लिए कार्रवाई की मांग की, जिसे अब हटा दिया गया है।

पीटीआई के हवाले से प्रधान ने कहा कि सोशल मीडिया पोस्ट में मोहंती ने कहा कि एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का अगला निशाना कांग्रेस सांसद राहुल गांधी होना चाहिए। हम अपने नेता के खिलाफ ऐसी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं कर सकते।

बताते चलें कि लॉरेंस बिश्नोई की हाल ही में हिट लिस्ट वायरल हुई थी, जिसमें सलमान खान का नाम टॉप पर था। बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद बिश्नोई गैंग चर्चा में है। वहीं इस बीच सलमान खान की सिक्योरिटी में भी इजाफा किया गया है। इस बीच भाईजान भी बिग बॉस की शूटिंग में व्यस्त हो गए हैं। हालांकि हाल ही में ओडिया एक्टर के बयान से बवाल मच गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+