दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार की बहन फरीदा अस्पताल में भर्ती, सायरा बानो कर रही हैं देखभाल
Dilip Kumar Sister Hospitalised: दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार की बहन फरीदा पिछले एक हफ्ते से मुंबई स्थित कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती हैं।
Dilip Kumar Sister Hospitalised: हिंदी सिनेमा के दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार की बहन फरीदा अस्पताल में भर्ती हैं। खबर है कि फरीदा के भतीजे उनकी देखभाल कर रहे हैं। हालांकि कथित तौर पर, फरीदा के परिवार ने अभी तक इस बारे में कोई बयान जारी नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सायरा बानो भी फरीदा से मिलने के लिए अस्पताल पहुंची हैं। जानाकरी के अनुसार दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार की बहन फरीदा पिछले एक हफ्ते से मुंबई स्थित कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती हैं।

फरीदा से मिलने सायरा बानो पहुंचीं अस्पताल
ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दिलीप कुमार और फरीदा के भतीजे अस्पताल में मौजूद हैं और फरीदा की देखभाल कर रहे हैं। आपको बता दें कि साकित महबूब खान के पोते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, सायरा बानो ने दिलीप कुमार की बहन का हेल्थ अपडेट भी दिया है। उन्होंने कहा कि वह ठीक हो रही हैं और जल्द ही घर वापस लौटेंगी। सायरा बानो ने कहा है कि उनकी ननद फरीदा एक महान शक्ति का स्रोत हैं। हालांकि फरीदा को क्या हुआ है, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
दिलीप साहब को याद करती हैं सायरा बानो
आपको बता दें कि सायरा बानो ने साल 1966 में दिवंगत सुपरस्टार दिलीप कुमार से शादी की थी। उस समय सायरा बानो सिर्फ 22 साल की थीं। रियल लाइफ इस जोड़ी ने ज्वार भाटा, सगीना और बैराग समेत 5 फिल्मों में एकसाथ काम किया था। साल 2021 में दिलीप कुमार का निधन हो गया था। सारा बानों और दिलीप कुमार की इस जोड़ी ने शादी के 56 साल एक साथ बिताए थे। एक इंटरव्यू में सायरा बानो ने खुद कहा था कि वह दिलीप साहब को बहुत याद करती हैं। उनके बिना उन्हें कोई जश्न मनाना बिल्कुल पसंद नहीं।












Click it and Unblock the Notifications