लता मंगेशकर के स्वास्थ्य में लगातर हो रहा सुधार, पूरी तरह ठीक होने में लगेगा समय- डॉक्टर
कोरोना से संक्रमित होने के बाद मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती की गई बॉलीवुड की जानी-मानी गायिका लता मंगेशकर अभी भी आईसीयू में हैं।
मुंबई, 27 जनवरी। कोरोना से संक्रमित होने के बाद मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती की गई बॉलीवुड की जानी-मानी गायिका लता मंगेशकर अभी भी आईसीयू में हैं। उनकी देखभाल में लगे डॉक्टरों ने लता मंगेशकर के स्वास्थ्य के बारे में ताजा जानकारी देते हुए कहा कि उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है, लेकिन वह अभी भी डॉक्टरों की देखरेख में रहेंगी।

Recommended Video
डॉ. समदानी की देखरेख में चल रहा इलाज
आपको बता दें कि मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में डॉ. प्रतीत समदानी की टीम की देखरेख में लता मंगेशकर का इलाज चल रहा है. डॉक्टर उन्हें ठीक करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उम्र के इस पड़ाव पर उन्हें पूरी तरह ठीक होने में समय लग रहा है. सोशल मीडिया पर उनके बीमार होने की खबर आने के बाद से ही उनके चाहने वाले लगातार उनके ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: OnlyFans पर अकाउंट मिलने के बाद महिला पुलिस अधिकारी पर गिरी गाज, 23 लाख रुपए देकर जबरदस्ती नौकरी से निकाला
फैंस कर रहे उनके ठीक होने की दुआएं
पिछले करीब 17 दिनों से लता मंगेशकर ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। भारत सहित दुनियाभर में लता मंगेशकर के चाहने वाले हैं। अयोध्या में संत समाज ने भी लता जी के लिए पूजा शुरू कर दी है। संतों ने पीएम मोदी से लता मंगेशकर से मिलने जाने की अपील की है। अयोध्या में लता मंगेशकर के लिए आयोजित पवित्र अनुष्ठान में भाग लेने वाले जगद्गुरु परमहंस आचार्य महाराज का कहना है कि वह यह भी चाहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 93 वर्षीय सिंगर से मिलने के लिए जाएं। स्वर कोकिला लता मंगेशकर 8 जनवरी को अस्पताल में भर्ती हुई थीं, कोरोना के बाद उन्हें निमोनिया की भी शिकायत हो गई थी, लेकिन अब उनकी तबीयत में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications