वेंटिलेटर पर रहते हुए भी ईयरफोन लगाकर आखिर किसके गाने सुनती थीं लता मंगेशकर

मुंबई। बीते एक महीने से अस्पताल में भर्ती लता मंगेशकर का रविवार की सुबह निधन हो गया। लता मंगेशकर का इलाज मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में चल रहा था। 92 वर्ष की उम्र में लता मंगेशकर ने आखिरी सांस ली। करीब एक महीने से लता मंगेशकर अस्पताल में भर्ती थी। इस दौरान एक मीडिया रिपोर्ट से पता चला है कि महान गायिका लता मंगेशकर अपने आखिरी समय में क्या कर रही थीं।

Recommended Video

    Lata mangeshkar: आखिरी समय में किसके गाने सुनती थी Lata mangeshkar | वनइंडिया हिंदी
    पिता के गाये हुए गानों को सुन रही थीं लता मंगेशकर

    पिता के गाये हुए गानों को सुन रही थीं लता मंगेशकर

    लता मंगेशकर के निधन से हर कोई दुखी है। आजतक ने वॉइसओवर आर्टिस्ट हरीश भिमानी के हवाले से बताया है कि लता मंगेशकर अपने अंतिम क्षणों में पिता दीनानाथ मंगेशकर को याद कर रही थीं। हरीश भिमानी को यह जानकारी लता जी के भाई ह्रदयनाथ मंगेशकर ने दी थी।

    पिता के रिकॉर्डिंग्स को अस्पताल में मंगवाया था

    पिता के रिकॉर्डिंग्स को अस्पताल में मंगवाया था

    बता दें कि लता मंगेशकर के पिता एक नाट्य गायक थे। लता जी ने आखिरी समय में पिता के रिकॉर्डिंग्स मंगवाए थे। वे उन्हें सुन रही थीं और गाने की कोशिश कर रही थीं। वे मास्क हटाकर गाती थीं, जबकि उन्हें ऐसा करने से मना किया गया था। इसके बाद दो दिन पहले ही उन्होंने अस्पताल में ईयरफोन मंगवाए थे।

    प्रधानमंत्री ने भी जताया था शोक

    प्रधानमंत्री ने भी जताया था शोक

    बता दें कि दीनानाथ मंगेशकर लता जी के सिर्फ पिता ही नहीं, उनके गुरु भी थे।लता जी का संगीत की दुनिया में बहुत बड़ा नाम था। लता मंगेशकर के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ-साथ तमाम राजनीतिक लोग, बॉलीवुड जगत के लोग और आम लोगों ने दुख जताया और उन्हें अपनी तरह से याद किया।

    राष्ट्रीय शोक का हुआ ऐलान

    राष्ट्रीय शोक का हुआ ऐलान

    लता जी के निधन पर दो दिन का राष्ट्रीय शोक का ऐलान हुआ। बता दें कि लता मंगेशकर को देश-विदेश के कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। उन्होंने बतौर सिंगर 13 साल की उम्र में अपना करियर शुरू किया था। उन्होंने सात दशक से ज्यादा लंबे करियर में कई यादगार गाने गए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+