लारा दत्ता ने बताई दो साल से मोबाइल कवर ना बदलने की वजह, सुनकर लोग बोले- ये वाकई बहुत कीमती

मुंबई, 21 नवंबर: फिल्म एक्ट्रेस लारा दत्ता इन दिनों अपने वेब शो हिकप्स एंड हुकअप्स को लेकर चर्चा में हैं। इस वेब शो का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है और अपने अलग तरह के कंटेंट की वजह से काफी वायरल भी हुआ है। इस ट्रेलर के साथ-साथ एक और वजह से भी लारा दत्ता की सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। ये चर्चा उनकी ओर से दो साल पुराना फोन कवर इस्तेमाल करने को लेकर बताई गई वजह है।

लारा दत्ता से हुआ मोबाइल कवर पर सवाल

लारा दत्ता से हुआ मोबाइल कवर पर सवाल

रोहित भटनागर ने लारा दत्ता के साथ एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर की थी। इसमें लारा हाथ में फोन लिए दिख रही हैं। इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए कपीश मीना नाम के यूजर ने लिखा- मुझे तो लगता था कि हम जैसे लोग ही गरीब होते हैं लेकिन अब लारा दत्ता को ही देख लो उन्होंने अपना मोबाइल कवर दो साल से नहीं बदला है।

लारा दत्ता ने दिया ये जवाब

लारा दत्ता ने दिया ये जवाब

इस सवाल का जवाब देते हुए लारा दत्ता ने लिखा- सही कह रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ चीजों की भावनात्मक कीमत भी होती हैं। लारा के इस कमेंट को काफी लोगों ने पसंद किया है। कई लोगों ने इस पर रिप्लाई करते हुए लिखा कि ये बात एकदम सही है। कई चीजों से भावानात्मक लगाव हो जाता है तो फिर वो बेशकीमती हो जाती हैं।

हिकप्स एंड हुकअप्स के साथ कर रहीं वापसी

हिकप्स एंड हुकअप्स के साथ कर रहीं वापसी

बीते कुछ वक्त से एक्टिंग से दूर लारा दत्ता अपने पहले वेब शो हिकप्स एंड हुकअप्स के साथ वापसी कर रही हैं। लारा दत्ता इसमें 40 साल की वसुधा नाम की एक सिंगल मदर के किरदार में हैं, जिंदगी में प्यार की तलाश में हैं। प्रतीक उनके भाई बने हैं और शिनोवा उनकी बेटी है। यह शो इसी परिवार के बारे में है, जो अपने अंतरंग मुद्दों पर एक दूसरे से बेहद खुलकर बात करते हैं। इस परिवार में कोई फिल्टर नहीं है और इसी तरह रहना पसंद करते हैं।

26 को आएगा लारा का ये शो

26 को आएगा लारा का ये शो

लारा ने कहा है कि इस शो में वसुधा का रोल करना काफी मजेदार रहा। वसुधा के चरित्र की कई परतें हैं। वो जिस तरह की स्थितियों और परिदृश्यों में वह खुद को पाती है, ऐसा सामना कई लोग करते होंगे। मैं यह देखने के लिए उत्सुक हूं कि दर्शक हमारे शो पर कैसी प्रतिक्रिया देते हैं। शो को कुणाल कोहली ने निर्देशित किया है, ये 26 नवंबर से लायंसगेट प्ले पर आएगा। लॉयंसगेट प्ले पर रिलीज होने वाले इस शो में लारा और प्रतीक के अलावा दिव्या सेठ, नासर अब्दुल्ला, खालिद सिद्दीकी, मेयांग चांग, ​​​​मीरा चोपड़ा भी दिखेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+